पिता ने अपने दस वर्षीय पुत्र को गोली मारी, बाद में की आत्महत्या, जानें क्या है मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 10, 2022 01:51 PM2022-01-10T13:51:46+5:302022-01-10T13:52:36+5:30

पुलिस उपाधीक्षक अरविंद दहिया ने बताया कि घटना के कारणों के बारे में पता नहीं चल पाया है, पुलिस जानकारी जुटा रही है।

Bhiwani Father shoot his ten year old son later commits suicide haryana police case | पिता ने अपने दस वर्षीय पुत्र को गोली मारी, बाद में की आत्महत्या, जानें क्या है मामला

हिसार के एक निजी अस्पताल में लेकर गए जहां दोनों की मौत हो गयी।

Highlightsसंदीप एक साधन संपन्न किसान था व उसके पास अच्छी खासी जमीन थी।संदीप का एक छोटा भाई है जो उसकी खेती बाड़ी के काम में मदद करता है।

भिवानीःहरियाणा के भिवानी जिले के हरियावास गांव में एक पिता ने अपने पुत्र को गोली मार दी और बाद में आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर करीब तीन बजे हरियावास गांव निवासी संदीप (35) अपने बेटे को लेकर खेत में गया था और उसने वहीं अपने दस वर्षीय पुत्र को गोली मार दी और इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली।

 

 

घटना की सूचना मिलते ही परिजन दोनों को हिसार के एक निजी अस्पताल में लेकर गए जहां दोनों की मौत हो गयी। पुलिस उपाधीक्षक अरविंद दहिया ने बताया कि घटना के कारणों के बारे में पता नहीं चल पाया है, पुलिस जानकारी जुटा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि संदीप एक साधन संपन्न किसान था व उसके पास अच्छी खासी जमीन थी। संदीप का एक छोटा भाई है जो उसकी खेती बाड़ी के काम में मदद करता है।

पिता के धन को लेकर हुए विवाद में भाई की हत्या

पलामू जिले में कथित तौर पर पिता के धन को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की चाकू से हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि घटना मेदिनीनगर ग्रामीण थानान्तर्गत सिंगरा कला गांव में कल रात हुई, जहां इन्द्रजीत यादव ने अपने बड़े भाई यमुना यादव की चाकू मार कर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना स्थल पर पहुंचे थानेदार कमलेश कुमार ने बताया कि मारे गये व्यक्ति के पिता हृदयानंद यादव की भारतीय खाद्य निगम में नौकरी के दौरान 2002 में मृत्यु हो गई थी और अनुकंपा के आधार पर छह भाइयों में सबसे बड़े भाई को नौकरी मिली थी। उन्होंने बताया कि पिता के धन को लेकर इनके बीच हमेशा झगड़ा होता था। जिसके परिणामस्वरूप यह घटना हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

Web Title: Bhiwani Father shoot his ten year old son later commits suicide haryana police case

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे