बेतियाः बोलेरो ने आधा दर्जन स्कूली बच्चों को रौंदा, तीन की मौत और तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

By एस पी सिन्हा | Published: August 18, 2023 06:20 PM2023-08-18T18:20:48+5:302023-08-18T18:38:47+5:30

घटना मोतिहारी मुख्य मार्ग में मछली लोक के पास शुक्रवार दोपहर साढ़े तीन बजे की है। जानकारी के मुताबिक स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चे अपने घर की ओर लौट रहे थे।

​​​​​​​Bettiah Bolero ran over half a dozen school children, three died and three children were seriously injured admitted Medical College | बेतियाः बोलेरो ने आधा दर्जन स्कूली बच्चों को रौंदा, तीन की मौत और तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

bihar police

Highlightsएक तेज रफ्तार बोलेरो आई, जिसने बच्‍चों को रौंद डाला।घटना के बाद चालक कार को छोड़कर फरार हो गया। हादसे में जख्मी हुए बच्चों को इलाज के लिए जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

पटनाः बिहार के पश्चिम चंपारण(बेतिया) में एक अनियंत्रित बोलेरो ने आधा दर्जन स्कूली बच्चों को रौंद डाला, जिसमें तीन स्कूली बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना मोतिहारी मुख्य मार्ग में मछली लोक के पास शुक्रवार दोपहर साढ़े तीन बजे की है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चे अपने घर की ओर लौट रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार बोलेरो आई, जिसने बच्‍चों को रौंद डाला। घटना के बाद चालक कार को छोड़कर फरार हो गया। हादसे में जख्मी हुए बच्चों को इलाज के लिए जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। सभी बच्चे राजकीय मध्य विद्यालय बेलदारी के बताए गए हैं जो पढ़कर घर लौट रहे थे।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। वहीं घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। अस्पताल में इलाजरत बच्चों की हालत भी नाजुक बताई गई है। इस हादसे के बाद जहां मृतक के घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Web Title: ​​​​​​​Bettiah Bolero ran over half a dozen school children, three died and three children were seriously injured admitted Medical College

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे