बेंगलुरुः बीटेक की 19 वर्षीय छात्रा को उसके दोस्त ने कई बार चाकू मारकर हत्या की, आरोपी ने खुद पर भी चाकू से वार कर आत्महत्या करने की कोशिश की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 2, 2023 10:12 PM2023-01-02T22:12:59+5:302023-01-02T22:14:02+5:30

पीड़ित छात्रा की पहचान लया स्मिता के रूप में हुई, जिसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया, जबकि आरोपी की पहचान पवन कल्याण के रूप में हुई, जिसे सीने में चोटें आई हैं, उसका इलाज अस्पताल में हो रहा है।

Bengaluru 19-year old B Tech student stabbed death several times her friend accused tried commit suicide stabbing himself as well | बेंगलुरुः बीटेक की 19 वर्षीय छात्रा को उसके दोस्त ने कई बार चाकू मारकर हत्या की, आरोपी ने खुद पर भी चाकू से वार कर आत्महत्या करने की कोशिश की

खून से लथपथ देख अन्य छात्रों ने कॉलेज के अधिकारियों और सुरक्षा कर्मचारियों को इसकी सूचना दी।

Highlightsआरोपी दूसरे कॉलेज से बीसीए का छात्र बताया जा रहा है। कोलार जिले के मुलबगल तालुक के एक गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। खून से लथपथ देख अन्य छात्रों ने कॉलेज के अधिकारियों और सुरक्षा कर्मचारियों को इसकी सूचना दी।

बेंगलुरुः बेंगलुरु के बाहरी इलाके में स्थित एक निजी विश्वविद्यालय में सोमवार को बीटेक की 19 वर्षीय छात्रा को उसके दोस्त ने कथित तौर पर कई बार चाकू मारा। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आरोपी ने खुद पर भी चाकू से वार कर आत्महत्या करने की कोशिश की।

पीड़ित छात्रा की पहचान लया स्मिता के रूप में हुई, जिसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया, जबकि आरोपी की पहचान पवन कल्याण के रूप में हुई, जिसे सीने में चोटें आई हैं, उसका इलाज अस्पताल में हो रहा है। घटना उस विश्वविद्यालय में हुई, जहां पीड़िता पढ़ती थी, जबकि आरोपी दूसरे कॉलेज से बीसीए का छात्र बताया जा रहा है।

पुलिस ने कहा कि दोनों कोलार जिले के मुलबगल तालुक के एक गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। दोनों को खून से लथपथ देख अन्य छात्रों ने कॉलेज के अधिकारियों और सुरक्षा कर्मचारियों को इसकी सूचना दी। पुलिस ने कहा कि उन्हें अब तक हत्या का मकसद या कारण का पता नहीं चल पाया है। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। जिस कॉलेज में यह घटना हुई, वहां के छात्रों में दहशत का माहौल है। 

Web Title: Bengaluru 19-year old B Tech student stabbed death several times her friend accused tried commit suicide stabbing himself as well

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे