30 वर्षीय पिता ने दूसरी पत्नी के साथ मिलकर पहली पत्नी से हुई आठ साल की बेटी से किया दुष्कर्म, चीख न निकले सौतेली मां ने बच्ची का मुंह दबाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 4, 2023 09:05 PM2023-01-04T21:05:30+5:302023-01-04T21:06:22+5:30

उत्तर प्रदेशः पुलिस ने बताया कि सुबह होने पर जब यह जानकारी परिवार के दूसरे लोगों को लगी तो चाचा और चाची नाबालिग को थाने ले आए और घटना की जानकारी दी।

Bareilly 30-year old father along his second wife, rape eight-year old daughter first wife step-mother kept girl mouth pressed she could not scream | 30 वर्षीय पिता ने दूसरी पत्नी के साथ मिलकर पहली पत्नी से हुई आठ साल की बेटी से किया दुष्कर्म, चीख न निकले सौतेली मां ने बच्ची का मुंह दबाया

चाचा की तरफ से दर्ज मामले के बाद किशोरी के पिता और उसकी सौतेली माता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Highlightsकेसर नाम के व्यक्ति अपनी दूसरी पत्नी के साथ मिलकर पहली पत्नी से हुई बेटी के साथ दुष्कर्म किया।चाचा की तरफ से दर्ज मामले के बाद किशोरी के पिता और उसकी सौतेली माता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बरेलीःउत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बहेड़ी कस्बे में पिता ने आठ साल की बेटी के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया। पुलिस ने चाचा की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। क्षेत्राधिकारी तेजवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात केसर नाम के व्यक्ति अपनी दूसरी पत्नी के साथ मिलकर पहली पत्नी से हुई बेटी के साथ दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि चीख न निकले इसके लिए उसकी सौतेली मां ने उसका मुंह दबाए रखा। पुलिस ने बताया कि सुबह होने पर जब यह जानकारी परिवार के दूसरे लोगों को लगी तो चाचा और चाची नाबालिग को थाने ले आए और घटना की जानकारी दी। पुलिस बताया कि नाबालिग के चाचा की शिकात पर पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी केसर (30) रेलवे फाटक के पास जूते की मरम्मत का काम करता है और उसके खिलाफ हल्द्वानी में भी पॉक्सो का मुकदमा दर्ज हो चुका है। उन्होंने बताया कि कुछ ही समय पहले वह इस मामले में जेल से छूटकर आया था। नाबालिग के चाचा की तरफ से दर्ज मामले के बाद किशोरी के पिता और उसकी सौतेली माता को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में पुलिस ने जमुनापार थाना क्षेत्र में अबोध बालिका के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुये गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने इसकी जानकारी दी । पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि दुष्कर्म के आरोपी सतीश को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने मंगलवार की शाम को आठ साल की बच्ची के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया था। पिता ने आरोपी के खिलाफ थाना जमुनापार में दुष्कर्म और पॉक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि जमुनापार पुलिस ने बच्ची का डॉक्टरी मुआयना कराया।

Web Title: Bareilly 30-year old father along his second wife, rape eight-year old daughter first wife step-mother kept girl mouth pressed she could not scream

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे