बांदाः शराब के नशे में अपनी 18 साल की बेटी के साथ बलात्कार, लड़की ने फांसी लगाकर दी जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 7, 2022 04:27 PM2022-05-07T16:27:20+5:302022-05-07T16:28:09+5:30

बांदा के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि मरका थाना क्षेत्र के गांव में एक व्यक्ति ने शराब के नशे में बृहस्पतिवार की रात अपनी 18 साल की बेटी के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।

Banda Rape her 18-year old daughter influence alcohol girl hanged herself uttar pradesh police case | बांदाः शराब के नशे में अपनी 18 साल की बेटी के साथ बलात्कार, लड़की ने फांसी लगाकर दी जान

व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी बेटी के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया जिसके बाद लड़की ने फांसी लगा ली।

Highlightsघटना के बाद शुक्रवार को लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। 

बांदाः उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के मरका थाना क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी बेटी के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया जिसके बाद लड़की ने फांसी लगा ली।

 

बांदा के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि मरका थाना क्षेत्र के गांव में एक व्यक्ति ने शराब के नशे में बृहस्पतिवार की रात अपनी 18 साल की बेटी के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद शुक्रवार को लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। 

उत्तर प्रदेश : महिला की हत्या कर शव नहर में फेंका, आरोपी गिरफ्तार

लिव इन में रह रही अपनी महिला साथी की हत्या कर शव को नहर में फेंकने के आरोपी व्यक्ति को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। सूरजपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि 15 सितंबर, 2021 को खुशी उर्फ सपना नामक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी और शव को दादरी थाना क्षेत्र के कोट पुल के पास गंग नहर में फेंक दिया गया था।

महिला का शव थाना जेवर पुलिस ने बरामद किया था। सिंह ने बताया कि इस मामले में मृतका की मां शीला देवी ने बुलंदशहर के सलेमपुर थाना में हत्या का मामला दर्ज करवाया था, जहां से मामला नोएडा स्थानांतरिक किया गया। उन्होंने बताया कि फरवरी, 2022 में थाना सूरजपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी सुशील को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला के साथ लिव इन में रहता था। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि महिला से किसी बात को लेकर उसका झगड़ा हो गया था।

घटना वाले दिन आरोपी ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी और कमरा बंद करके चला गया। अगले दिन जब वह आया तो उसने महिला के शव को एक बोरी में भरा और अपनी कार में डालकर उसे कोट पुल के पास ले गया। वहां पर उसने गंग नहर में शव को फेंक दिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार को बरामद कर लिया है।

Web Title: Banda Rape her 18-year old daughter influence alcohol girl hanged herself uttar pradesh police case

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे