बलियाः 25 वर्षीय युवती के साथ शादी का झांसा देकर बलात्कार, 18 मई से चार दिन तक युवती से दुष्कर्म किया, ऐसे हुआ खुलासा

By भाषा | Published: September 3, 2022 08:37 PM2022-09-03T20:37:08+5:302022-09-03T21:07:33+5:30

अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने शनिवार को बताया कि जिले के बांसडीह रोड थाने में शुभ नारायण वर्मा के खिलाफ बलात्कार के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Ballia Rape 25-year old girl pretext marriage girl four days from May 18 uttar pradesh police case | बलियाः 25 वर्षीय युवती के साथ शादी का झांसा देकर बलात्कार, 18 मई से चार दिन तक युवती से दुष्कर्म किया, ऐसे हुआ खुलासा

युवती को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

Highlightsशुभ नारायण वर्मा के भाई और पिता पर भी अपराधिक साजिश के आरोप लगाए गए हैं।शुभ नारायण वर्मा ने शादी का झांसा देकर गत 18 मई से चार दिन तक युवती से दुष्कर्म किया। युवती को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

बलियाः जिले के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 25 वर्षीय युवती के साथ शादी का झांसा देकर कथित तौर पर बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में शुक्रवार को मामला दर्ज कर लिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने शनिवार को बताया कि जिले के बांसडीह रोड थाने में शुभ नारायण वर्मा के खिलाफ बलात्कार के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में शुभ नारायण वर्मा के भाई और पिता पर भी अपराधिक साजिश के आरोप लगाए गए हैं।

उन्होंने 25 वर्षीय युवती द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे का हवाला देते हुए बताया कि शुभ नारायण वर्मा ने शादी का झांसा देकर गत 18 मई से चार दिन तक युवती से दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि युवती को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

महिला के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज

नोएडा थाना जारचा क्षेत्र के एक गांव की एक महिला के साथ तीन लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस मामला दर्ज करके इसकी जांच कर रही है। यह मामला अदालत के आदेश पर दर्ज हुआ है। यह जानकारी पुलिस ने दी।

थाना जारचा के प्रभारी निरीक्षक ज्ञान सिंह ने बताया कि थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि तीन फरवरी वर्ष 2022 को दुकान चलाने वाला दीपक उर्फ सोनू अपने दो साथियों के साथ उसके घर पर आया।

उन्होंने बताया कि पीड़िता का आरोप है कि दीपक और उसके साथियों ने उसे पकड़ लिया तथा तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि यह मामला अदालत के आदेश पर दर्ज हुआ है। 

महाराष्ट्र के ठाणे में किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मीरा रोड इलाके में 15 वर्षीय किशोरी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने और उसे धमकाने के आरोप में 19 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, समीर खान नामक आरोपी पीड़िता का पीछा करता था और उसने कई बार उससे फोन पर बात करने की कोशिश भी की थी।

नवघर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि 27 अगस्त को जब लड़की के माता-पिता किसी काम के सिलसिले में घर से बाहर गए हुए थे, तभी समीर उसके घर में घुस गया और उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। अधिकारी के अनुसार, पीड़िता की बहन ने जब शोर मचाया तो समीर वहां से भाग गया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 

Web Title: Ballia Rape 25-year old girl pretext marriage girl four days from May 18 uttar pradesh police case

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे