शर्मनाक: दहेज नहीं मिला तो पति ने रिश्तेदारों के साथ मिलकर किया गैंगरेप, फिर की जहर खिलाकर मारने की कोशिश

By भाषा | Published: June 26, 2021 10:44 AM2021-06-26T10:44:34+5:302021-06-26T11:52:31+5:30

पीड़िता ने आरोप लगाया कि यौन शोषण के बाद आरोपियों ने उससे बर्बरता की और उसे कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर पिलाने की भी कोशिश की गई।

Badaun: Married woman gang-raped over dowry, accused husband arrested | शर्मनाक: दहेज नहीं मिला तो पति ने रिश्तेदारों के साथ मिलकर किया गैंगरेप, फिर की जहर खिलाकर मारने की कोशिश

प्रतीकात्मक तस्वीर। (फाइल फोटो)

Highlightsसूचना मिलने पर पीड़िता के पिता पुलिस के साथ उसके ससुराल पहुंचे। पीड़िता को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बदायूं जिले में एक नवविवाहिता ने अपने पति एवं ससुराल वालों पर सामूहिक दुष्कर्म एवं दहेज के लिए जान से मारने की कोशिश का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शुक्रवार को मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। 

बदायूं के वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने शुक्रवार रात पत्रकारों को बताया कि एक नवविवाहिता ने दहेज नहीं मिलने से नाराज अपने ससुराल पक्ष पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत के आधार पर 3/7 दहेज अधिनियम और हत्‍या के प्रयास (307) समेत भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

उन्‍होंने बताया कि चिकित्सकीय जांच तथा मामले में जांच के बाद सामने आये तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता ने बदायूं के थाना जरीफनगर पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है। शिकायत के अनुसार कोतवाली सहसवान इलाके के रहने वाले एक व्‍यक्ति ने 22 जून को अपनी बेटी की शादी जरीफनगर क्षेत्र के सुनील से की थी। 

आरोप है कि नवविवाहिता के ससुराल पहुंचने पर मन मुताबिक दहेज नहीं मिलने से नाराज ससुरालवालों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता जिला अस्पताल में भर्ती है। आरोपियों में महिला के दो जेठ और उसका पति शामिल है तथा उसकी दो ननद और जेठानी ने उत्पीड़न में आरोपियों का साथ दिया। 

Web Title: Badaun: Married woman gang-raped over dowry, accused husband arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे