लाइव न्यूज़ :

औरंगाबाद ट्रेन हादसाः मालगाड़ी से कुचले 16 मजदूरों के शव ट्रेन से मध्य प्रदेश भेजे जाएंगे, श्रमिक शहडोल एवं उमरिया के थे

By भाषा | Updated: May 8, 2020 21:50 IST

औरंगाबाद जिले में रेल की पटरियों पर सो रहे 16 प्रवासी मजदूरों की शुक्रवार सुबह एक मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। ये मजदूर पैदल मध्य प्रदेश लौट रहे थे। वे रेल की पटरियों के किनारे चल रहे थे और थकान के कारण पटरियों पर ही सो गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देसभी महाराष्ट्र के जालना की एक स्टील फैक्टरी में काम करते थे और कोविड-19 लॉकडाउन के कारण बेरोजगार होने के बाद अपने घर लौट रहे थे।अधिकारियों के मुताबिक, मजदूरों को थकान के कारण पटरियों पर ही नींद आ गयी और एक मालगाड़ी उन्हें कुचल कर निकल गयी।

औरंगाबादः महाराष्ट्र के औरंगाबाद में शुक्रवार तड़के एक ट्रेन से कुचलकर मारे गए 16 प्रवासी मजदूरों के शव मध्य प्रदेश के जबलपुर ले जाए जाएंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यहां से करीब 59 किलोमीटर दूर जालना के एक इस्पात कारखाने में काम करने वाले 16 मजदूर कुछ अन्य लोगों के साथ भुसावल तक पैदल जा रहे थे जहां से उन्हें मध्य प्रदेश के लिए श्रमिक स्पेशन ट्रेन पकड़नी थी। अधिकारियों के मुताबिक, मजदूरों को थकान के कारण पटरियों पर ही नींद आ गयी और एक मालगाड़ी उन्हें कुचल कर निकल गयी।

औरंगाबाद के कलेक्टर उदय चौधरी ने पीटीआई से कहा, ‘‘औरंगाबाद से एक ट्रेन आज रात प्रवासी मजदूरों को लेकर जबलपुर जाएगी जिसमें एक डिब्बा अलग से लगाया जाएगा और इसमें मजदूरों के शव ले जाए जाएंगे। मध्य प्रदेश सरकार जबलपुर से मजदूरों के शवों को उनके परिजनों तक पहुंचाने के लिए बंदोबस्त करेगी।’’ 

औरंगाबाद हादसे में मृत श्रमिकों के शव उनके घर भेजे जाएंगे : चौहान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र के औरंगाबाद में हुए ट्रेन हादसे में मध्य प्रदेश के मृत 16 श्रमिकों के शव औरंगाबाद से जबलपुर ट्रेन से लाये जाएंगे और वहां से इनके शव उनके गृह स्थान भेजे जायेंगे। ये सभी श्रमिक मध्य प्रदेश के शहडोल एवं उमरिया जिले के निवासी थे। 

चौहान ने ट्रेन दुर्घटना में प्रवासी मजदूरों की मौत पर दुख जताते हुए कहा कि मध्य प्रदेश सरकार की तरफ़ से हरेक मृतक श्रमिक के परिजनों को पांच रूपये और घायल व्यक्ति की सहायता के लिये एक लाख रूपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। चौहान ने कहा, ''औरंगाबाद में हुए हृदय विदारक ट्रेन हादसे में मध्यप्रदेश के मृत 16 श्रमिकों के शव मध्यप्रदेश लाने के संबंध में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और रेल मंत्री से बात कर ट्रेन की व्यवस्था करवाई गई है। जबलपुर से इनके शव उनके गृह स्थान भेजे जायेंगे।''

उन्होंने कहा कि यह ट्रेन औरंगाबाद से आज शाम सात बजे रवाना हुई है। चौहान ने औरंगाबाद पहुँचे राज्य सरकार के दल से टेलीफोन पर चर्चा कर ट्रेन दुर्घटना में घायल हुए श्रमिकों के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवार स्वयं को अकेला नहीं समझे, मैं और मेरी पूरी सरकार उनके साथ खड़ी है। औरंगाबाद ट्रेन दुर्घटना में मृत श्रमिकों में शहडोल जिले के 11 श्रमिक एवं उमरिया जिले के पांच श्रमिक शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान धन सिंह गोंड़, निरवेश सिंह गोंड़, बुद्धराज सिंह गोंड़, रबेन्द्र सिंह गोंड़, सुरेश सिंह कोल, राजबोहरम पारस सिंह, धर्मेन्द्र सिंह गोंड़, सन्तोष नापित, बृजेश भईयादीन, दयाल सिंह एवं दीपक सिंह गोंड़ :सभी जिला शहडोल: और अच्छे लाल सिंह, बिगेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह गोंड़, मुनीम सिंह एवं नेमशाह सिंह :सभी जिला उमरिया: के रहने वाले हैं। चौहान ने कहा कि इस हादसे में सज्जन सिंह धुर्वे गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। वह मध्य प्रदेश के मंडला जिले के निवासी हैं।

टॅग्स :औरंगाबादउद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकारमुंबईभारतीय रेलपीयूष गोयलमध्य प्रदेशकोरोना वायरस लॉकडाउनशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?