12 वर्षीय मानसिक रूप से अस्वस्थ किशोरी के साथ बलात्कार, आरोपी युवक धान काटने के बहाने खेत में ले गया और...

By भाषा | Published: November 16, 2022 09:35 PM2022-11-16T21:35:18+5:302022-11-16T21:45:29+5:30

उत्तर प्रदेश के अमेठी का मामला है। थाना प्रभारी धीरेंद्र यादव ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Amethi 12-year old mentally unwell girl rape accused youth took her field pretext cutting paddy uttar pradesh police | 12 वर्षीय मानसिक रूप से अस्वस्थ किशोरी के साथ बलात्कार, आरोपी युवक धान काटने के बहाने खेत में ले गया और...

पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

Highlightsआरोपी युवक धान काटने के बहाने खेत में ले गया और वहां उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता पिता द्वारा पीपरपुर पुलिस थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक बेटी घर पर थी। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

अमेठीः अमेठी जिले के पीपरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 12 वर्षीय मानसिक रूप से अस्वस्थ किशोरी के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। पीड़िता के पिता द्वारा पीपरपुर पुलिस थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक उसकी बेटी घर पर थी।

जिसे गांव का ही आरोपी युवक धान काटने के बहाने खेत में ले गया और वहां उसके साथ बलात्कार किया। घटना 10 नवंबर की है। थाना प्रभारी धीरेंद्र यादव ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

छत्तीसगढ़: ग्रामीण की धारदार हथियार से हत्या

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में संदिग्ध नक्सलियों ने ग्रामीण की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के आमाबेड़ा थानाक्षेत्र अंतर्गत हुर्रापिंजोड़ी गांव में संदिग्ध नक्सलियों ने ग्रामीण मनकेर हुर्रा (35) की धारदार हथियार से हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि मंगलवार शाम करीब सात बजे हथियारबंद नक्सली मनकेर के घर पहुंचे और उसे अपने साथ जंगल की ओर ले गए। उन्होंने बताया कि बाद में नक्सलियों ने मनकेर की धारदार हथियार से हत्या कर दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। अधिकारियों के अनुसार घटना की जानकारी मिलने के बाद पु​लिस दल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि आज सुबह मनकेर का शव बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा नक्सलियों की तलाश शुरू कर दी है।

 

Web Title: Amethi 12-year old mentally unwell girl rape accused youth took her field pretext cutting paddy uttar pradesh police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे