मालगाड़ी के चपेट में आने से महिला और दो नाबालिग बेटियों की मौत, डेढ़ वर्षीय बच्चा सुरक्षित, जानिए मामला
By भाषा | Published: February 23, 2022 09:44 PM2022-02-23T21:44:22+5:302022-02-23T21:51:25+5:30
हादसा हुआ उस समय महिला माया भोपा (30) के साथ उसकी दो नाबालिग बेटियां और एक बेटे था। संजय ने बताया कि घटना में डेढ़ वर्षीय बच्चा सुरक्षित है लेकिन महिला और उसकी दो बेटियों की मौत हो गई है।
जयपुरः राजस्थान के अजमेर जिले के ब्यावर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम को एक महिला और उसकी दो नाबालिग बेटियों की मालगाड़ी के चपेट में आने से मौत हो गई। ब्यावर के थानाधिकारी संजय ने बताया कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या है या दुर्घटना।
उन्होंने बताया कि जब यह हादसा हुआ उस समय महिला माया भोपा (30) के साथ उसकी दो नाबालिग बेटियां और एक बेटे था। संजय ने बताया कि घटना में डेढ़ वर्षीय बच्चा सुरक्षित है लेकिन महिला और उसकी दो बेटियों की मौत हो गई है।
उन्होंने बताया कि सभी लोग जयपुर के दूदू के निवासी थे और वर्तमान में ब्यावार में एक झोपड़ी में रह रहे थे। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिये ब्यावर के सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है।
महाराष्ट्र : पालघर में मामूली विवाद पर किशोर ने एक लड़के की हत्या की
महाराष्ट्र के पालघर जिले में 17 वर्षीय एक किशोर ने मामूली विवाद पर एक लड़के की हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना मंगलवार शाम को वसई के गौराई पाडा इलाके में हुई, जहां पर दोनों लड़के रहते थे।
मीरा-भायंदर वसई विरार थाने के एक अधिकारी ने बताया आरोपी कथित तौर पर 16 वर्षीय एक लड़के पर धारदार हथियार से हमला करने के बाद घटना स्थल से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि लड़के की मौके पर ही मौत हो गई और उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा-302 के तहत मामला दर्ज किया गया है।