आगरा: कान्हा का जन्मोत्सव मनाने के बाद फन्दे पर झूली विवाहिता, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

By भाषा | Published: August 25, 2019 06:56 PM2019-08-25T18:56:22+5:302019-08-25T18:56:22+5:30

यह मामला उत्तर प्रदेश के आगरा के प्रकाशनगर का है। मृतका के चार बच्चे हैं जिनमें दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। महिला की उम्र 35 साल थी और उसका पति एक डॉक्टर के क्लीनिक पर कंपाउंडर है।

Agra women killed herself after Krishna Janamashtami celebration | आगरा: कान्हा का जन्मोत्सव मनाने के बाद फन्दे पर झूली विवाहिता, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

आगरा में 35 साल की महिला ने की आत्महत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsउत्तर प्रदेश के आगरा से सामने आई दिल दहलाने वाली घटनाजन्माष्टमी का जश्न मनाने के बाद आत्महत्या, आगरा के प्रकाशनगर में रहती थी महिला

आगरा में शाहगंज के प्रकाशनगर में एक विवाहिता ने भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाने के बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह उसका शव पंखे पर लटकता देखने के बाद पुलिस को जानकारी दी गयी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फन्दे से नीचे उतारा। थाना शाहगंज के पुलिस निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के चार बच्चे हैं जिनमें दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। प्रकाशनगर निवासी नवल किशोर की पत्नी 35 वर्षीय राधा ने बीती शनिवार रात कान्हा का जन्मोत्सव मनाया।

इसके बाद खुद की जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतका के भाई ने बताया कि नवल किशोर एक डॉक्टर के क्लीनिक पर कंपाउंडर है। वह आये दिन राधा के साथ झगड़ा करता था। अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बारे में थाना शाहगंज के पुलिस निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि मृतका ने शनिवार की रात को जन्माष्टमी पर्व मनाने के बाद पति से हुए विवाद से खिन्न होकर फांसी लगा ली। शव को पोस्टमार्टम गृह भेजा गया है।

Web Title: Agra women killed herself after Krishna Janamashtami celebration

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे