Agra Crime News: कांस्टेबल ने 25 वर्षीय दलित महिला के साथ बलात्कार किया और गला घोंटा, किराए के कमरे में छत से लटका हुआ मिला शव, जानें मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 3, 2024 11:25 AM2024-01-03T11:25:14+5:302024-01-03T11:26:03+5:30

Agra Crime News: पुलिस ने बताया कि महिला का शव 29 दिसंबर को पुलिसकर्मी के किराए के कमरे में छत से लटका हुआ मिला था।

Agra Crime News up police Constable rape and strangulated 25-year-old Dalit woman body found hang from ceiling rented room, know  | Agra Crime News: कांस्टेबल ने 25 वर्षीय दलित महिला के साथ बलात्कार किया और गला घोंटा, किराए के कमरे में छत से लटका हुआ मिला शव, जानें मामला

सांकेतिक फोटो

Highlightsमहिला इस घटना से एक दिन पहले आगरा में कांस्टेबल के किराए के कमरे पर गई थी। कांस्टेबल राघवेंद्र सिंह (27) को 25 वर्षीय एक महिला की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है।किराए के कमरे में लटकी मिली थी। कमरा का किराया आगरा में छत्ता थानाक्षेत्र के बेलागंज में है।

Agra Crime News: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक कांस्टेबल ने 25 वर्षीय एक दलित महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया और उसका गला घोंट दिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महिला का शव 29 दिसंबर को पुलिसकर्मी के किराए के कमरे में छत से लटका हुआ मिला था।

पुलिस के मुताबिक, यह महिला इस घटना से एक दिन पहले आगरा में कांस्टेबल के किराए के कमरे पर गई थी। छत्ता के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) आर के सिंह ने बताया, ‘‘आगरा में तैनात पुलिस कांस्टेबल राघवेंद्र सिंह (27) को 25 वर्षीय एक महिला की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

जो उनके किराए के कमरे में लटकी मिली थी। कमरा का किराया आगरा में छत्ता थानाक्षेत्र के बेलागंज में है।’’ आगरा पुलिस ने कांस्टेबल के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धाराओं 306, 376 एवं एससी/एसटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

आगरा में सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता को चलती कार से बाहर फेंका गया

उत्तर प्रदेश के आगरा में कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म की शिकार एक महिला ने कहा है कि मामले को निपटाने के लिए उसे एक पत्र पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया गया और मना करने के बाद उसे चलती कार से बाहर फेंक दिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक सामूहिक दुष्कर्म की शिकार 25 वर्षीय महिला 30 दिसंबर को आगरा के ‘इनर रिंग रोड’ पर बेहोशी की हालत में मिली थी। आगरा के एक आश्रय गृह की कर्मचारी रही इस महिला के साथ 11 नवंबर को कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया था और इस सिलसिले में एक महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस के अनुसार महिला ने कहा कि उसे आरोपियों के एक दोस्त ने एक रेस्तरां में बैठक के लिए बुलाया था जहां उसे नशीला पेय पदार्थ पीने और आरोपियों के पक्ष में एक समझौता पत्र पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया गया।

पुलिस के मुताबिक बाद में इस महिला को आगरा ‘इनर रिंग रोड’ पर चलती कार से बाहर फेंक दिया गया। आगरा शहर के पुलिस उपायुक्त सूरज कुमार राय ने कहा, ‘‘ पीड़िता को मेडिकल जांच और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। ’’

Web Title: Agra Crime News up police Constable rape and strangulated 25-year-old Dalit woman body found hang from ceiling rented room, know 

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे