आगराः महिला लेखपाल पर तेजाब से हमला, हमले में बाल-बाल बची, मोबाइल पर तेजाब के कुछ छींटे पड़े, जानें क्या है मामला

By भाषा | Published: September 3, 2022 09:05 PM2022-09-03T21:05:38+5:302022-09-03T21:07:15+5:30

उत्तर प्रदेश के आगरा का मामला है। थाना शाहगंज के निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी और तेजाब फेंकने के प्रयास से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

Agra Acid attack female accountant narrowly survived some acid spilled on mobile uttar pradesh police case | आगराः महिला लेखपाल पर तेजाब से हमला, हमले में बाल-बाल बची, मोबाइल पर तेजाब के कुछ छींटे पड़े, जानें क्या है मामला

शिकायत पर थाना शाहगंज में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Highlightsपुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। महिला के मोबाइल पर तेजाब के कुछ छींटे पड़े हैं। शिकायत पर थाना शाहगंज में मुकदमा दर्ज किया गया है।

आगराः उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के शाहगंज क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला लेखपाल पर तेजाब से हमला किया गया, इस हमले में वह बाल-बाल बच गयी। यह घटना उस वक्त हुयी जब वह तहसील जा रही थी।

पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महिला के मोबाइल पर तेजाब के कुछ छींटे पड़े हैं। उनकी शिकायत पर थाना शाहगंज में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि महिला लेखपाल थाना शाहगंज क्षेत्र की रहने वाली है।

शनिवार की सुबह नौ बजे वह महिला लेखपाल तहसील जाने के लिए घर से निकली थी कि पहले से घात लगा कर बैठा नरेश कुमार पृथ्वीनाथ फाटक से पहले उन्हें पकड़ लिया और उनके साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी और जब उन्होंने विरोध किया तो उन पर तेजाब फेंक कर मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि हादसे में महिला बाल-बाल बच गयी। उन्होंने बताया कि तेजाब के छींटे उनके मोबाइल पर गिरे इस संबंध में थाना शाहगंज के निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी और तेजाब फेंकने के प्रयास से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

Web Title: Agra Acid attack female accountant narrowly survived some acid spilled on mobile uttar pradesh police case

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे