8 साल की बच्ची की रेप के बाद गला घोटकर हत्या, आरोपी लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 19, 2018 09:59 AM2018-03-19T09:59:15+5:302018-03-19T10:36:43+5:30
एक लॉ स्टूडेंट ने आगरा कॉलेज के खेल मैदान में बच्ची के साथ रेप करने उसका गला घोट दिया।
आगरा ( 19 मार्च): आगरा शहर के कॉलेज के ग्राउंड में एक आठ वर्षीय बच्ची का शव पाया गया है। खबर के मुताबिक इस मृत मासूम बच्ची का पहले रेप किया गया और फिर बाद में गला घोटकर मार दिया गया। मृत बच्ची आगरा के सेंट जोन स्कूल के पास फुटपाथ पर अपने माता-पिता के साथ रहती थी।
बच्ची के साथ इस तरह की नीच हरकत करने वाले आरोपी की पहचान हो गई है वह एलएलबी के दूसरे सेमिस्टर का छात्र है जिसका नाम हरीश ठाकुर है। खबर के मुताबिक घटना वाली रात को आरोपी ने आगरा के सेंट जॉन्स चौराहे से इस बच्ची को उठा लिया।
जिसके बाद उसने आगरा कॉलेज के खेल मैदान में बच्ची के साथ रेप करने उसका गला घोट दिया।ये मामला सामने आने के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई। जिसके बाद सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात और हत्या को अंजाम देने वाले दरिंदे हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है, पुलिस के मुताबिक आरोपी लड़के ने जिस समय वारदात को अंजाम दिया वह नशे की हालत में था। वहीं, टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में बच्ची के पिता ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी को रात 11 बजे फुटपाथ पर उसकी दादी के साथ सोते हुए देखा था। अगले दिन शनिवार सुबह पुलिस ने उन्हें इस बात की जानकारी दी कि उनकी बच्ची का शव कॉलेज के मैदान से बरामद हुआ है।