मुंबई: एसिड फेंकने वाले व्यक्ति की कोर्ट ने की सजा माफ, पीड़िता से शादी के बाद अब सर्जरी के लिए दान देगा अपनी स्किन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 7, 2018 11:51 AM2018-07-07T11:51:36+5:302018-07-07T11:51:36+5:30

महिला पर एसिड फेंकने वाला शख्स अब सर्जरी के लिए अपनी स्किन दे पाएगा। आरोपी पर नरम बताओ कोर्ट ने दिखाते हुए उसको पीड़िता को स्किन देने की हामी भरी है।

acid attacker marries victim ready to give skin for plastic surgery court set free | मुंबई: एसिड फेंकने वाले व्यक्ति की कोर्ट ने की सजा माफ, पीड़िता से शादी के बाद अब सर्जरी के लिए दान देगा अपनी स्किन

मुंबई: एसिड फेंकने वाले व्यक्ति की कोर्ट ने की सजा माफ, पीड़िता से शादी के बाद अब सर्जरी के लिए दान देगा अपनी स्किन

महिला पर एसिड फेंकने वाला शख्स अब सर्जरी के लिए अपनी स्किन दे पाएगा। आरोपी पर नरम बर्ताओ कोर्ट ने दिखाते हुए उसको पीड़िता को स्किन देने की हामी भरी है। जैसा कि आरोपी उम्रकैद की सजा काट रहा था उसको  उम्रकैद की सजा से आजाद कर दिया है। 

इतना ही नहीं इस शख्स ने अपनी स्किन भी पीड़िता को दान देने को कहा है। खबर के अनुसार करीब 8 साल पहले मुंबई में अनिल पाटिल ने एक लड़की पर एसिड फेंका था। आरोपी ने पीड़िता पर एकतरफा प्यार में एसिड फेका था। अनिल अपने कॉलेज के दिनों से ही लड़की से प्यार करता था। लेकिन लड़की ने अनिल के प्यार को ठुकरा दिया।

 उस समय एकतरफ प्यार में कुंठित होकर अनिल ने लड़की पर एसिड फेंक दिया। इस हमले में लड़की बुरी तरह से झुलस गई थी और अस्पताल में इलाज भी चला था। घटना के कुछ समय बाद पुलिस ने आरोपी अनिल को गिरफ्तार कर लिया था। 2013 दिसंबर में सेशन कोर्ट ने आरोपी युवक को भारतीय दंड संहिता की धारा 326 के तहत उम्रकैद की सजा सुनाई थी। इतना ही नहीं अदालत ने उसपर 25,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया। खबर के अनुसार बाद में आरोपी ने पीड़ित लड़की से शादी कर ली। 

शादी के बाद आरोपी ने बॉम्बे हाईकोर्ट में अपनी सजा के खिलाफ अपील किया और अपनी याचिका में अपनी आगे की सजा माफ करने की गुहार लगाते हुए कहा कि वो अपना स्किन भी पीड़ित लड़की को दान करना चाहता है। दरअसल अब कोर्ट के सामने दोनों ने कहा कि वह अब एक साथ रहना चाहते हैं। इस पर कोर्ट ने अपना फैसला अनिल के पक्ष में सुनाया है। यहां के  हाईकोर्ट ने 8 साल पुराने इस मामले में एसिड अटैक के आरोपी अनिल पाटिल को उम्रकैद की सजा से मुक्त कर दिया।
 

Web Title: acid attacker marries victim ready to give skin for plastic surgery court set free

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Crimeक्राइम