लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: मोहल्ले के रहने वाले युवक पर लगा नाबालिग के साथ बलात्कार करने का आरोप, जानें पूरा मामला

By भाषा | Updated: May 3, 2020 17:26 IST

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से एक 11 साल की नाबालिग लड़की के साथ उसी के मोहल्ले में रहने वाले एक युवक ने कथित रूप से बलात्कार किया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस अधीक्षक एल आर कुमार ने बताया कि शनिवार शाम घटी इस घटना की जांच की जा रही हैलड़की को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है

सीतापुर: शहर में 11 साल की नाबालिग लड़की के साथ उसी के मोहल्ले में रहने वाले एक युवक ने कथित रूप से बलात्कार किया। पुलिस अधीक्षक एल आर कुमार ने बताया कि शनिवार शाम घटी इस घटना की जांच की जा रही है और लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है तथा लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुमार ने बताया कि पुलिस इलाके के एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

मालूम हो, ये पहला मौका नहीं है जब लॉकडाउन के दौरान उत्तर प्रदेश में इस तरह से महिलाओं के खिलाफ जुर्म हो रहे हों। हाल ही में शामली जिले के जलालाबाद कस्बे में एक पिता पर कथित तौर पर 15 वर्षीय बेटी से बलात्कार करने का आरोप लगा था। पुलिस ने शनिवार (2 मई) को यह जानकारी दी थी। पुलिस ने बताया था कि पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। 

प्राथमिकी के अनुसार किशोरी की मां ने आरोप लगाया कि उसके पति ने उनकी बेटी को धमकी दी थी कि यदि वह घटना के बारे में किसी को भी बताएगी तो उसे उसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो अधिनियम की धारा 376, 378 तथा 506 के तहत मामला दर्ज किया है। 

इसके अलावा यूपी के बांदा जिले से सटे चित्रकूट जिले के पहाड़ी क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्ष की दलित किशोरी से बलात्कार के आरोप में एक युवक को कुछ दिनों पहले गिरफ्तार किया गया था। चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने इस मामले को लेकर बताया था कि लड़की अपनी बड़ी बहन के साथ थाने आई थी, जहां उसने आरोप लगाया कि एक महीने पहले गांव के युवक नन्दू उर्फ कामता आरख ने उसे धोखे से नशीला पदार्थ पिलाकर उससे बलात्कार किया था। फिर ब्लैकमेल कर एक महीने के तक कई बार दुष्कर्म किया।

बता दें कि लॉकडाउन के दौरान देश में महिलाओं के खिलाफ हो रहे साइबर क्राइम भी काफी बढ़ गए हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल में साइबर अपराध की 54 शिकायतें मिलीं जबकि मार्च में 37 और फरवरी में 21 शिकायतें मिली थी। लॉकडाउन के कारण ऑनलाइन शिकायतें प्राप्त की जा रही हैं।

टॅग्स :रेपउत्तर प्रदेशशामलीबांदा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?