लुधियाना में रोटी के लिए 2 भूखे लोगों के बीच हुई लड़ाई, एक ने दूसरे के गले पर चाकू से किया हमला

By अनुराग आनंद | Published: February 17, 2021 11:01 AM2021-02-17T11:01:17+5:302021-02-17T11:04:06+5:30

मंगलवार को एक बेघर व्यक्ति का कथित तौर पर सड़क पर रहने वाले एक अन्य व्यक्ति के साथ खाने के लिए लड़ाई शुरू हो गई। इस झगड़े में एक शख्स ने दूसरे पर चाकू से हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया।

A fight between 2 hungry people in Ludhiana, one attacked the other with a knife | लुधियाना में रोटी के लिए 2 भूखे लोगों के बीच हुई लड़ाई, एक ने दूसरे के गले पर चाकू से किया हमला

सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो)

Highlightsलुधियाना में सड़क किनारे रह रहे लोगों के बीच भोजन बांटने के लिए कुछ लोग आए थे, इसी दौरान खाना लेते समय दो भूखे लोगों के बीच लड़ाई हो गई। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक घायल शख्स को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे उपचार दिया गया।

लुधियाना: लुधियाना शहर में दो लोगों के बीच खाने को लेकर लड़ाई हुई, यह मामला इतना बढ़ा कि एक शख्स ने दूसरे के गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। यह घटना लुधियाना के ओल्ड सेशन कोर्ट चौक के पास हुई है। इस घटना में एक शख्स को गंभीर तौर पर चोटें आईं हैं।

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, दोनों ही व्यक्ति बेघर है और खाने को लेकर दोनों के बीच लड़ाई हुई। इस झगड़े में घायल हुए बेघर व्यक्ति की पहचान मनु के रूप में हुई है। घटना के बाद मनु को पुलिस द्वारा सिविल अस्पताल ले जाया गया। करीब 40 साल के मनु ओल्ड सेशन कोर्ट चौक के पास फुटपाथ पर रहते हैं।

स्थानीय लोगों ने बेघर लोगों के बीच भोजन वितरित किया-

मंगलवार की सुबह, कुछ स्थानीय लोगों ने बेघर लोगों के बीच भोजन वितरित किया, जो इस इलाके में रहते थे। मनु और एक और बेघर आदमी जिसे नस्मा के रूप में पहचाना जाता है, इन दोनों ने भोजन लेने के लिए आपस में लड़ाई शुरू कर दी। लड़ाई ने एक अप्रत्याशित मोड़ तब ले लिया जब नस्मा ने मनु के गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। मीडिया रिपोर्ट ने बताया कि स्थानीय लोगों ने किसी तरह से मनु को इस हमले से बचाया। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया-

इस घटना के बारे में सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने उस शख्स को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे उपचार दिया गया। डिवीजन नंबर 8 पुलिस स्टेशन के एसएचओ, उप-निरीक्षक राजिंदरपाल सिंह ने कहा कि मनु का बयान दर्ज होने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

भारत में भूख का मामला गंभीर स्तर पर पहुंचा-

भारत में भूखे लोगों का आंकड़ा बेहद गंभीर स्तर पर है। बीबीसी रिपोर्ट के मुताबिक, वैश्विक सूचकांक में भारत का ग्लोबल हंगर इंडेक्स स्कोर 27.2 है। यह स्थिति गंभीर स्तर की मानी जाती है। दुनिया के 107 देशों में हुए इस सर्वेक्षण में भारत 94वें नंबर पर है, सूडान के साथ। अर्थव्यवस्था के आकार के मामले में भारत से कमजोर पाकिस्तान (88), नेपाल (73), बांग्लादेश (75) और इंडोनेशिया (70) जैसे देशों को हंगर- इंडेक्स में भारत से ऊपर जगह मिली है। मतलब ये कि वहां हालात भारत से बेहतर हैं। 

Web Title: A fight between 2 hungry people in Ludhiana, one attacked the other with a knife

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे