ग्रेटर नोएडा में 70 का बुजुर्ग मिला मृत अवस्था में, संपत्ति के विवाद में हत्या का संदेह

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: March 8, 2022 02:38 PM2022-03-08T14:38:31+5:302022-03-08T14:45:42+5:30

ग्रेटर नोएडा के हैबतपुर गांव के रहने वाले 70 साल के बुजुर्ग जीत सिंह संदिग्ध अवस्था में अपने आवास पर मृत मिले। जीत सिंह हैबतपुर गांव में बड़ी संपत्ति के मालिक हैं, जिसके भूतल पर 48 दुकानें हैं। पुलिस को प्रारंभिक जांच से पता चला कि जीत सिंह का अपने रिश्तेदारों के साथ कुछ संपत्ति विवाद चल रहा है। 

70-year-old found dead in Greater Noida, suspected of murder over property dispute | ग्रेटर नोएडा में 70 का बुजुर्ग मिला मृत अवस्था में, संपत्ति के विवाद में हत्या का संदेह

सांकेतिक तस्वीर

Highlightsग्रेटर नोएडा के हैबतपुर गांव में 70 साल के बुजुर्ग जीत सिंह घर पर संदिग्ध अवस्था में मृत पाये गयेमृतक जीत सिंह हैबतपुर गांव में बड़ी संपत्ति के मालिक हैं, जिसके भूतल पर 48 दुकानें हैं।पुलिस जीत सिंह के मौत की हर एंगल से जांच कर रही है, पुलिस को उनकी हत्या किये जाने का भी संदेह है

दिल्ली: ग्रेटर नोएडा के हैबतपुर गांव में एक 70 साल के बुजुर्ग सोमवार को अपने आवास पर मृत पाये गये। मामले की सूचना मिलते ही इकोटेक-3 थाने की पुलिस सुबह तड़के बुजुर्ग के आवास पर पहुंची। पुलिस टीम ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने मृतक की पहचान जीत सिंह के तौर पर की है। बताया जा रहा है कि जीत सिंह के शव को जब ध्यान से देखा गया तो उनके गले पर निशान मौजूद थे, जिससे संदेह व्यक्त किया जा रहा है कि 70 के बुजुर्ग की गला घोंट कर हत्या की जा सकती है।

हालांकि पुलिस ने हत्या की आशंका व्यक्त की है लेकिन मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्ट के बाद ही पता चल पायेगा। अभी स्पष्ट नहीं है।

अंग्रेजी समाचार पत्र 'टाइम्स ऑफ इंडिया' में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार इकोटेक -3 पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर विनोद कुमार सिंह ने कहा कि मृतक जीत सिंह हैबतपुर गांव में बड़ी संपत्ति के मालिक हैं, जिसके भूतल पर 48 दुकानें हैं।

जानकारी के मुताबिक प्रारंभिक जांच से पता चला कि जीत सिंह का अपने रिश्तेदारों के साथ कुछ संपत्ति विवाद चल रहा है। चूंकि मौत का कारण स्पष्ट नहीं है, इसलिए परिवार ने जीत सिंह की मौत के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

घरवालों ने मामले में कहा कि कि जीत सिंह रात में खाना खाकर अपने कमरे में सोने के लिए चले गये। सुबह जब घरवाले जगाने के लिए गये तो वह अचेत अवस्था में मिले। इसके बाद घरवालों ने पड़ोस के डॉक्टर को बुलाया, जिसने जीत सिंह को मृत बताया। 

Web Title: 70-year-old found dead in Greater Noida, suspected of murder over property dispute

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे