झारखंड में बकरी विवाद के बाद 3 लोगों ने 50 वर्षीय महिला से किया गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट में डाला स्टील ग्लास 

By अनुराग आनंद | Published: January 11, 2021 09:35 AM2021-01-11T09:35:12+5:302021-01-11T09:38:10+5:30

इस घटना से कुछ दिनों पहले ही महिला ने अपनी बकरी को मारने को लेकर आरोपियों से मुआवजे की मांग की थी, इसी वजह से आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया।

3 men gangrape 50-year-old widow, brutally injure her private parts in Jharkhand's | झारखंड में बकरी विवाद के बाद 3 लोगों ने 50 वर्षीय महिला से किया गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट में डाला स्टील ग्लास 

सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो)

Highlightsइस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।चिकित्सा अधिकारी डॉ वेदप्रकाश ने बताया कि पीड़िता के साथ नृशंसता की गयी है।

रांची: झारखंड के चतरा से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आया है। यहां बकरी को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने महिला के साथ न सिर्फ गैंगरेप किया बल्कि हैवानियत के सभी हदों को पार कर दिया।   

इंडिया टुडे खबर मुताबिक, पुलिस को चतरा में एक 50 साल की एक विधवा महिला के साथ 3 लोगों द्वारा गैंग रेप किए जाने की शिकायत मिली है। खबर के अनुसार आरोपियों ने महिला के साथ न सिर्फ दुष्कर्म किया बल्कि उसके प्राइवेट पार्ट में स्टील का गिलास भी डाल दिया। 

महिला ने आरोपियों से बकरी को मारने के लिए मुआवजे की मांग की थी-

महिला ने पुलिस को बताया है कि उसने एक आरोपी से उसकी बकरी को मारने के लिए मुआवजे की मांग की थी। पुलिस को दिए अपने बयान में महिला ने कहा कि मुआवजे की मांग के लिए आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी फरार है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

महिला शौच के लिए बाहर गई थी तभी आरोपियों ने अपहरण कर लिया-

घटना चतरा के हंटरगंज इलाके में गुरुवार रात करीब 10 बजे हुई। महिला शौच के लिए बाहर गई थी तभी आरोपियों ने उसका अपहरण कर लिया। तीनों ने फिर उसके साथ बलात्कार किया और उसके निजी अंगों में स्टील का गिलास डाला। उन्होंने पीड़िता को धमकाया कि इस बारे में किसी को बताने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। 

परिवार के लोगों ने महिला को खून से लथपथ पाया-

बता दें कि महिला के परिवार के सदस्यों में से एक ने उसे खून से लथपथ पाया। महिला को हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से उसे बिहार के गया में अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज में भेजा गया। अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ वेदप्रकाश ने बताया कि पीड़िता के साथ नृशंसता की गयी है और उसकी हालत गंभीर है। 
 

Web Title: 3 men gangrape 50-year-old widow, brutally injure her private parts in Jharkhand's

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे