हैदराबाद: सिनेमा हॉल के अंदर 19 साल की लड़की का रेप, आरोपी हुआ गिरफ्तार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 2, 2018 10:05 AM2018-02-02T10:05:50+5:302018-02-02T10:40:18+5:30

हैदराबाद के सिकंदराबाद में सोमवार (29 जनवरी) को स्थित  सिनेमा हॉल के अंदर एक 19 साल की लड़की के साथ रेप किया गया है।

19 year old girl raped inside cinema hall in Hyderabad, accused nabbed | हैदराबाद: सिनेमा हॉल के अंदर 19 साल की लड़की का रेप, आरोपी हुआ गिरफ्तार

हैदराबाद: सिनेमा हॉल के अंदर 19 साल की लड़की का रेप, आरोपी हुआ गिरफ्तार

हैदराबाद के सिकंदराबाद में सोमवार (29 जनवरी) को स्थित  सिनेमा हॉल के अंदर एक 19 साल की लड़की के साथ रेप किया गया है। पीड़ता वरासीगुडा इलाके की रहने वाली है। वहीं, आरोपी लड़का (23 साल) पेशे से ऑपरेटर बताया जा रहा है जो जगांव  में रहता है। पुलिस के मुताबिक दोनों दोस्त थे और एक दूसरे से प्यार करते थे।

 पुलिस का कहना है कि आरोपी  कुछ रिश्तेदारों से मिलने के लिए पहुंचा था। जिसके बाद दोनों ने मिलने का और साथ में कुछ समय बिताने का निर्णय लिया। दोनों पहले इंदिरा पार्क गए और बाद में दोनों फिल्म देखने कि लिए सिनेमा हाल गए। थिएटर में जाने के बाद आरोपी ने शादी का झूठा वादा करके पीड़ित लड़की के साथ रेप किया।


रेप पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। जिसके बाद अब पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं,  इस मामले में थिएटर के मालिक के खिलाफ भी पुलिस की कार्यवाही होगी।

फेसबुक से हुई दोस्ती

हैदराबाद पुलिस के  मुताबिक लड़का-लड़की की दोस्ती फेसबुक के जरिये हुई थी। दोनों फेसबुक के जरिए एक दूसरे के काफी समय से जानते हैं और डेट कर रहे हैं। पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही।  
 

Web Title: 19 year old girl raped inside cinema hall in Hyderabad, accused nabbed

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे