15 साल की दलित लड़की का अपहरण कर हुआ गैंगरेप, हरियाणा के पानीपत ले जाकर वारदात को दिया गया अंजाम
By भाषा | Published: November 29, 2019 01:04 PM2019-11-29T13:04:18+5:302019-11-29T13:04:18+5:30
पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, पॉक्सो कानून एवं अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
बलिया जिले के मनियर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग दलित किशोरी का अपहरण कर उससे कथित रूप से सामूहिक बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने शुक्रवार को बताया कि 15 वर्षीय किशोरी का पिछले दिनों अपहरण कर लिया गया। इसके बाद उसे हरियाणा के पानीपत ले जाकर उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया गया।
उन्होंने बताया कि शारदा नन्द राम की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, पॉक्सो कानून एवं अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी आनन्द सागर यादव को बृहस्पितवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने किशोरी को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा है।