गाजियाबाद में दो साल की बच्ची से बलात्कार, 14 साल के लड़के को किया गया गिरफ्तार

By भाषा | Published: April 8, 2021 10:20 AM2021-04-08T10:20:41+5:302021-04-08T10:49:34+5:30

गाजियाबाद में दो साल की बच्चे से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची का इलाज फिलहाल दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में चल रहा है।

14-year-old boy arrested for raping two-year-old girl in Ghaziabad | गाजियाबाद में दो साल की बच्ची से बलात्कार, 14 साल के लड़के को किया गया गिरफ्तार

गाजियाबाद में दो साल की बच्ची से दुष्कर्म (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsगाजियाबाद के लोनी का मामला, बच्ची से बलात्कार के आरोप में 14 साल के लड़के को गिरफ्तार किया गयापकड़ गया लड़का बोल नहीं सकता है, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही हैघर की छत पर हुई घटना, बच्ची के रोने की आवाज सुनने के बाद मां और दादा पहुंचे

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के लोनी में दो साल की बच्ची से बलात्कार के आरोप में 14 साल के लड़के को गिरफ्तार किया गया है जो बोलने में अक्षम है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि बच्ची का दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि लड़का बच्ची के साथ उसके घर की छत पर खेल रहा था और जब उसने बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म किया तो बच्ची की मां नीचे थी।

उन्होंने बताया कि बच्ची की रोने की आवाज सुनकर उसकी मां और दादा छत पर आए। लड़का बच्ची को उन्हें पकड़ाकर मौके से फरार हो गया। उसे बुधवार को पकड़ लिया गया।

एक अन्य घटना में यहां नंदग्राम इलाके में पुलिस ने रविवार शाम को हिंडन मेट्रो स्टेशन के पास एक महिला से बलात्कार करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि महिला अपने 13 साल के बेटे के साथ किसी जन्मदिन पार्टी से लौट रही थी तभी चार लोगों ने उसे खींचकर कार में बिठा लिया।

उन्होंने बताया कि एक आरोपी ने कार में उससे कथित तौर पर बलात्कार किया। डीआईजी/एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार रात को उसी मेट्रो स्टेशन के पास से आसिफ और शादाब को गिरफ्तार कर लिया।

पाठक ने बताया कि उनके पास से अपराध में इस्तेमाल कार और एक देसी पिस्तौल बरामद की गई है। उन्होंने कहा कि बाकी के दो आरोपियों को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

Web Title: 14-year-old boy arrested for raping two-year-old girl in Ghaziabad

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे