WPL 2024: सांसों को थाम देने वाले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबीडब्ल्यू को एक 1 से हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई

Womens Premier League 2024 : इस जीत के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स मुंबई इंडियंस के बाद दूसरी टीम बन गई है, जिसने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। 

By रुस्तम राणा | Published: March 10, 2024 10:59 PM2024-03-10T22:59:07+5:302024-03-10T23:22:47+5:30

WPL 2024 Delhi Capitals Women vs Royal Challengers Bangalore Women Delhi Capitals Women won by 1 run | WPL 2024: सांसों को थाम देने वाले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबीडब्ल्यू को एक 1 से हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई

WPL 2024: सांसों को थाम देने वाले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबीडब्ल्यू को एक 1 से हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई

googleNewsNext
HighlightsDCW द्वारा RCBW को 20 ओवरों में 181 रनों का लक्ष्य मिला थाजवाब में RCBW 20 ओवर में अपने 5 विकेट खोते हुए 180 रन ही बना सकीइस जीत के साथ ही DCW प्लेऑफ में पहुंचने वाली MIW के बाद दूसरी टीम बनी

Delhi Capitals Women vs Royal Challengers Bangalore Women: महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2024 में रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली में मैदान में आरसीबीडब्ल्यू और डीसीडब्ल्यू के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। यह मैच इतने टक्कर का था कि दर्शकों की सांसें थम गईं। आखिरकार खेल की अंतिम गेंद में दिल्ली कैपिटल्स ने 1 रन से मुकाबला जीत लिया। हालांकि दर्शकों को अंत तक यह लग रहा था कि यह मैच आरसीबीडब्ल्यू जीतेगी। लेकिन अंतिम गेंद पर बाजी पूरी तरह से पलट गई। इस जीत के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स मुंबई इंडियंस के बाद दूसरी टीम बन गई है, जिसने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया है। 

इस रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम द्वारा आरसीबीडब्ल्यू को 20 ओवरों में 181 रनों का लक्ष्य मिला था। जिसके जवाब में आरसीबी की महिला क्रिकेट टीम 20 ओवर में अपने 5 विकेट खोते हुए 180 रन ही बना सकी और महज एक रन से मुकाबले को गंवा दिया। हालांकि वह खेल में आखरी गेंद तक डोमिनेट स्थिति में रही। रिचा घोष ने 29 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। लेकिन वह अंतिम गेंद में एक रन दौड़ने के चक्कर में रन आउट हो गईं।  उनके अलावा ऐलिस पेरी और सोफी ने क्रमशः 49 और 33 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया था।  

इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने जेमिमा रोड्रिग्स (58 रन) के 26 गेंद में बनाये अर्धशतक और एलिस कैप्से (48 रन) के साथ उनकी तीसरे विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ पांच विकेट पर 181 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। आरसीबी की युवा ऑफ स्पिनर श्रेयंका पाटिल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार ओवर में 26 रन देकर चार विकेट अपनी झोली में डाले और अंत में घरेलू टीम की रन गति पर लगाम कसी।

Open in app