T20 World Cup 2021: भारत को टी20 में हराने वाला बना श्रीलंका का कप्तान, टीम इस प्रकार

T20 World Cup 2021: श्रीलंका टीम में पूर्व कप्तान दिनेश चांदीमल, मौजूदा कप्तान दासुन शनाका और सलामी बल्लेबाज कुसाल परेरा हैं।

By सतीश कुमार सिंह | Published: September 12, 2021 03:51 PM2021-09-12T15:51:52+5:302021-09-12T15:52:54+5:30

Sri Lanka announce T20 World Cup squad Dasun Shanaka india Theekshana Jayawickrama make  | T20 World Cup 2021: भारत को टी20 में हराने वाला बना श्रीलंका का कप्तान, टीम इस प्रकार

टीम का नेतृत्व दासुन शनाका करेंगे।

googleNewsNext
Highlightsटीम में छह बल्लेबाज, पांच आल राउंडर और चार गेंदबाज हैं।21 वर्षीय ऑफ स्पिनर महीश थिकशाना को शामिल किया गया है।वनडे डेब्यू में भी चार विकेट लिए थे।

T20 World Cup 2021: श्रीलंका ने अगले महीने खेले जाने वाले ट्वेंटी20 विश्व कप के लिये युवा और अनुभवी खिलाड़ियों की टीम का चयन किया। टीम में 15 खिलाड़ियों के अलावा चार रिजर्व खिलाड़ी हैं।

टीम का नेतृत्व दासुन शनाका करेंगे। टीम 18 अक्टूबर को नामीबिया के खिलाफ पहले दौर के ग्रुप ए में अबू धाबी में अपना अभियान शुरू करेगी, जहां आयरलैंड और नीदरलैंड के साथ ड्रॉ मिला है। टीम में पूर्व कप्तान दिनेश चांदीमल, मौजूदा कप्तान दासुन शनाका और सलामी बल्लेबाज कुसाल परेरा हैं। टीम में छह बल्लेबाज, पांच आल राउंडर और चार गेंदबाज हैं।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले और हेनरिक क्लासेन को आउट करने वाले 21 वर्षीय ऑफ स्पिनर महीश थिकशाना को शामिल किया गया है। युवा खिलाड़ी ने इस सप्ताह की शुरुआत में अपने वनडे डेब्यू में भी चार विकेट लिए थे। टीम में शामिल होने वाले अन्य स्पिनरों में बाएं हाथ के प्रवीण जयविक्रमा हैं, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था।

टीम इस प्रकार है: दासुन शनाका (कप्तान), धनंजय डि सिल्वा, कुसाल परेरा, दिनेश चांदीमल, अविष्का फर्नांडो, भानुका राजपक्षे, चरिथ असालंका, वानिंदु हसारंगा, कामिंदु मेंडिस, चमिका करुणारत्ने, नुआन प्रदीप, दुशमंता चामिरा, प्रवीण जयविक्रमा, लाहिरू मादुशंका, महीश थिकशाना। रिजर्व खिलाड़ी : लाहिरु कुमारा, बिनुरा फर्नांडो, अकिला धनंजय, पुलिना थरंगा।

Open in app