SRH vs MI Score, IPL 2024: सबसे आगे हेड, सबसे तेज SRH फिफ्टी, वार्नर और हेनरिक्स पीछे छूटे, एमआई खिलाड़ी पर चौके और छक्के की बारिश

SRH vs MI Live Score, IPL 2024: सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड अपने नाम किया। दूसरे विकेट लिए हेड और अभिषेक शर्मा ने जमकर रन जोड़े।

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 27, 2024 08:15 PM2024-03-27T20:15:51+5:302024-03-27T20:24:42+5:30

SRH vs MI Live Score, IPL 2024 Fastest IPL fifties for SRH by balls taken 18 Travis Head vs MI 20 David Warner vs CSK  | SRH vs MI Score, IPL 2024: सबसे आगे हेड, सबसे तेज SRH फिफ्टी, वार्नर और हेनरिक्स पीछे छूटे, एमआई खिलाड़ी पर चौके और छक्के की बारिश

photo-ani

googleNewsNext
Highlights7.5 ओवर में 2 विकेट पर 113 रन बना लिए है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी ट्रैविस हेड ने तबाही मचा दी।18 गेंद में फिफ्टी पूरे किए।

SRH vs MI Live Score, IPL 2024: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या का दांव उल्टा पड़ा गया। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी ट्रैविस हेड ने तबाही मचा दी। 18 गेंद में फिफ्टी पूरे किए। सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड अपने नाम किया। दूसरे विकेट लिए हेड और अभिषेक शर्मा ने जमकर रन जोड़े। हेड ने धमाकेदार पारी खेली। इस दौरान 24 गेंद में 62 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 3 छक्के शामिल हैं। ओपनर मयंक अग्रवाल ने 13 गेंद में 11 रन की पारी खेली। 

SRH के लिए सबसे तेज़ आईपीएल अर्द्धशतक (गेंदों द्वारा)-

18 - ट्रैविस हेड बनाम एमआई, हैदराबाद, 2024

20 - डेविड वार्नर बनाम सीएसके, हैदराबाद, 2015

20 - डेविड वार्नर बनाम केकेआर, हैदराबाद, 2017

20 - मोइजेस हेनरिक्स बनाम आरसीबी, हैदराबाद, 2015

21 - डेविड वार्नर बनाम आरसीबी, बेंगलुरु, 2016।

पंड्या ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल मैच में बुधवार को यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई ने चोटिल ल्यूक वुड की जगह क्वेना मफाका को आईपीएल में पदार्पण का मौका दिया है। सनराइजर्स ने दो बदलाव किए हैं। उसने मार्को यानसन की जगह ट्रैविस हेड और टी नटराजन की जगह जयदेव उनादकट को टीम में शामिल किया है।

Open in app