शाहिद अफरीदी ने जन्मदिन के मौके पर खुद बताई असली उम्र, सालों तक धोखे में रहे फैंस!

शाहिद अफरीदी ने अपने जन्मदिन के मौके पर ट्वीट कर खुद अपनी असल उम्र का खुलासा कर दिया है...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: March 1, 2021 01:42 PM2021-03-01T13:42:10+5:302021-03-01T13:52:15+5:30

Shahid Afridi 44 or 41? Pakistan cricketer's tweet on birthday triggers age debate once again | शाहिद अफरीदी ने जन्मदिन के मौके पर खुद बताई असली उम्र, सालों तक धोखे में रहे फैंस!

शाहिद अफरीदी ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 11 शतक जड़े हैं।

googleNewsNext
Highlights1 मार्च को जन्मदिन के मौके पर शाहिद अफरीदी का ट्वीट।शाहिद अफरीदी ने 44 साल बताई खुद की उम्र।इंटरनेट पर साल 1980 में बताया जा रहा शाहिद अफरीदी का जन्म।

पाकिस्तानी क्रिकेट शाहिद अफरीदी की उम्र को लेकर हमेशा विवाद रहा है। कई बार उनसे फैंस ने असल उम्र जाननी चाही, लेकिन अफरीदी ने इस पर संशय बनाए ही रखा था, लेकिन आखिरकार अपने जन्मदिन के मौके पर खुद उन्होंने इस राज से पर्दा उठा दिया है।

इंटरनेट पर शाहिद अफरीदी की उम्र गलत

1 मार्च यानी आज इस दिग्गज क्रिकेटर का बर्थडे है। इंटरनेट पर अगर सर्च किया जाए, तो वहां उनकी पैदाइश 1980 की बताई गई है, लेकिन खुद अफरीदी ने इसे झुठला दिया है।

शाहिद अफरीदी ने खुद बताई उम्र

अफरीदी ने जन्मदिन के मौके पर ट्विटर पर लिखा, "सभी को जन्मदिन की बधाई के लिए शुक्रिया, मैं आज 44 साल का हो गया। मेरे लिए मेरा परिवार और फैन्स मेरी सबसे बड़ी कमाई हैं। मुल्तान के साथ सफर का मजा ले रहा हूं और उम्मीद करता हूं कि मुल्तान के लिए कुछ मैच जिताऊं प्रदर्शन करूंगा।"

शाहिद अफरीदी का साल 1977 में हुआ जन्म!

शाहिद अफरीदी ने ट्वीट में अपनी उम्र 44 साल बताई है। यानी अफरीदी का जन्म 1980 में नहीं, बल्कि 1977 में हुआ था। इस खिलाड़ी ने 2 अक्टूबर 1996 को केन्या के खिलाफ वनडे मैच से अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी।

2 दशक तक क्रिकेट मैदान पर रहा शाहिद अफरीदी का दबदबा

पाकिस्तान के लिए 1998 से 2018 के बीच खेलने वाले अफरीदी ने 27 टेस्ट (1716 रन और 48 विकेट), 398 वनडे (8064 रन और 395 विकेट) और 99 टी20 (1416 रन और 98 विकेट) अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

Open in app