Ranji Trophy 2022: चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे की जोड़ी रणजी में दिखाएंगे दम!, सौराष्ट्र और मुंबई टीम के लिए खेलेंगे मैच

Ranji Trophy 2022: चयनकर्ताओं की नजर श्रीलंका के खिलाफ 25 फरवरी से शुरू होने वाली भारत की अगली टेस्ट सीरीज से पहले घरेलू क्रिकेट में वापसी करने वाले चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे पर होगी।

By सतीश कुमार सिंह | Published: February 8, 2022 04:54 PM2022-02-08T16:54:05+5:302022-02-08T16:55:48+5:30

Ranji Trophy 2022 Cheteshwar Pujara and Ajinkya Rahane feature picked squads 25 February against Sri Lanka test match | Ranji Trophy 2022: चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे की जोड़ी रणजी में दिखाएंगे दम!, सौराष्ट्र और मुंबई टीम के लिए खेलेंगे मैच

पुजारा ने आखिरी बार 2019-20 के फाइनल में रणजी ट्रॉफी खेली थी।

googleNewsNext
Highlightsसौराष्ट्र और मुंबई को ओडिशा-गोवा के साथ ग्रुप डी में एक साथ रखा गया।रणजी ट्रॉफी 16 फरवरी से शुरू होने वाली है।अहमदाबाद में अपने लीग मैच खेलेंगे।

Ranji Trophy 2022: चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे की अनुभवी जोड़ी पिछले कुछ वर्षों से टेस्ट क्रिकेट में सवालों के घेरे में रहने के बाद आगामी रणजी ट्रॉफी में खेलने के लिए तैयार है।

पुजारा और रहाणे पिछले कुछ समय से बड़े स्कोर नहीं बना रहे हैं। रहाणे ने आखिरी बार दिसंबर 2020 में मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक बनाया था, जबकि पुजारा आखिरी बार उसी विपक्षी टीम के खिलाफ तिहरे अंकों तक पहुंचे थे, लेकिन तीन साल पहले सिडनी में।

रहाणे ने 27 पारियों में 547 रन बनाने के लिए केवल 20.25 का औसत बनाया है, जिसमें तीन अर्धशतक और 67 का उच्च स्कोर है। पुजारा ने अपने पिछले शतक के बाद से इंग्लैंड के खिलाफ 91 के उच्च स्कोर के साथ 48 पारियों में 1287 रन बनाते हुए 27.38 की औसत से रन बनाए हैं। इस अवधि में उनका करियर औसत लगभग 47 से गिरकर 44.25 हो गया है।

भारत के टेस्ट विशेषज्ञ बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को सौराष्ट्र क्रिकेट संघ द्वारा घोषित 10 फरवरी से शुरू होने वाली रणजी ट्रॉफी के लिए 21 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। सौराष्ट्र, जिन्हें एलीट ग्रुप डी में रखा गया है, अहमदाबाद में अपने लीग मैच खेलना है। सौराष्ट्र को घरेलू हैवीवेट और 41 बार के रणजी चैंपियन मुंबई, ओडिशा और गोवा के साथ रखा गया है।

चयनकर्ताओं ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को कप्तान बनाया है। टीम फिलहाल एससीए स्टेडियम में ट्रेनिंग कर रही है और गुरुवार शाम अहमदाबाद पहुंचेगी। आईपीएल में छाप छोड़ने वाले तेज गेंदबाज चेतन सकारिया को भी टीम में शामिल किया गया है। 

पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे सीनियर भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को आगामी रणजी सत्र के लिए मंगलवार को मुंबई की रणजी टीम में शामिल किया गया। रणजी ट्रॉफी में 41 बार के चैंपियन मुंबई को ग्रुप डी में सौराष्ट्र, गोवा और ओडिशा के साथ रखा गया है। टीम अपने लीग मुकाबले अहमदाबाद में खेलेगी।

अध्यक्ष सलील अंकोला, गुलाम पारकर, सुनील मोरे, प्रसाद देसाईऔर आनंद यालविगी की मुंबई की सीनियर चयन समिति ने युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव को 21 सदस्यीय टीम का कप्तान चुना है। यह उम्मीद थी कि फॉर्म हासिल करने की कवायद के तहत रहाणे रणजी ट्रॉफी खेलेंगे।

मुंबई के चयनकर्ताओं ने महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे आलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर को भी टीम में शामिल किया है। टीम की घोषणा मुंबई क्रिकेट संघ की वेबसाइट पर की गई। सीनियर विकेटकीपर बल्लेबाज आदित्य तारे और तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी को भी टीम में जगह मिली है।

मुंबई टीम इस प्रकार है: पृथ्वी साव (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, यशस्वी जायसवाल, आकर्षित गोमेल, अरमान जाफर, सरफराज खान, सचिन यादव, आदित्य तारे, हार्दिक तमोरे, शिवम दुबे, अमन खान, शम्स मुलानी, तनुष कोटियान, प्रशांत सोलंकी, शशांक अतार्डे, धवल कुलकर्णी, मोहित अवस्थी, प्रिंस बदियानी, सिद्धार्थ राउत, रॉयस्टन डियास और अर्जुन तेंदुलकर।

सौराष्ट्र टीम: जयदेव उनादकट (कप्तान), चेतेश्वर पुजारा, शेल्डन जैक्सन, अर्पित वासवदा, चिराग जानी, कमलेश मकवाना, धर्मेंद्रसिंह जडेजा, चेतन सकारिया, प्रेरक मांकड़, विश्वराजसिंह जडेजा, हार्विक देसाई, केविन जीवराजनी, कुशंग, समरथ जय चौहान, पार्थकुमार भट, युवराज सिंह चुडासमा, देवांग करमता, स्नेल पटेल, किशन परमार और आदित्य जडेजा

Open in app