हॊम»फोटो गॅलरी »इंग्लैंड में मिताली राज ने बनाया खास रिकॉर्ड, विराट, रोहित और शिखर रह गए पीछेइंग्लैंड में मिताली राज ने बनाया खास रिकॉर्ड, विराट, रोहित और शिखर रह गए पीछे By सतीश कुमार सिंह | Published: July 03, 2021 9:58 PMOpen in App1 / 7भारतीय महिला टीम का इस समय इंग्लैंड दौरे पर प्रदर्शन उतना संतोषजनक नहीं है जितना होना चाहिए। इस दौरे में मिताली राज ही ऐसी हैं जो लगातार रन बना रही हैं. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो वनडे में दो अर्द्धशतक लगाए हैं।2 / 7मिताली राज इंग्लैंड में 50 से अधिक रन बनाने वाली पहली भारतीय महिला और पुरुष बन गई हैं। मिताली राज ने पहले वनडे में 72 और दूसरे वनडे में 59 रन बनाए।3 / 7दो अर्धशतकों के साथ ही मिताली राज ने इंग्लैंड में 14वीं बार 50 से अधिक रन बनाए। मिताली ने अब तक इंग्लैंड में 40 वनडे मैच खेले हैं। उन्होंने 2 शतक और 12 अर्द्धशतक बनाए हैं। 4 / 7रैंकिंग में रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने इंग्लैंड में सिर्फ 24 मैचों में 13 बार 50 रन बनाए हैं। इसमें 7 शतक और 6 अर्द्धशतक शामिल हैं। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप में इन 7 में से 5 शतक बनाए थे।5 / 7तीसरे नंबर पर राहुल द्रविड़ हैं। उन्होंने 32 मैचों में 13 बार 50 से अधिक रन बनाए हैं। द्रविड़ ने इंग्लैंड में 2 शतक और 11 अर्द्धशतक लगाए हैं।6 / 7भारत के कप्तान विराट कोहली भी इस रैंकिंग में पीछे नहीं हैं। उन्होंने इंग्लैंड में 31 मैचों में 13 बार 50 या उससे अधिक रन बनाए हैं। लेकिन विराट ने इंग्लैंड में सिर्फ एक शतक बनाया है। 12 अर्धशतक लगाए हैं।7 / 7भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन भी शामिल हैं। उन्होंने इंग्लैंड में कई शॉट खेले हैं। उन्होंने इंग्लैंड में 19 मैचों में आठ बार 50 रन का आंकड़ा पार किया है। जिसमें चार शतक और चार अर्द्धशतक शामिल हैं। और पढ़े Subscribe to Notifications