जामिया में हो रहे विरोध प्रदर्शन पर रेसलर योगेश्वर दत्त ने साधा निशाना, ट्वीट कर कही ये बात

योगेश्वर दत्त इसी साल बीजेपी मे शामिल हुए थे और इसके बाद सोनीपत जिले के बरौदा विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ा था।

By सुमित राय | Published: December 17, 2019 9:21 AM

Open in App
ठळक मुद्देयोगेश्वर ने ट्विटर पर लिखा, 'जिस यूनिवर्सिटी में धर्म के आधार पर आरक्षण दिया जा रहा है वो धर्मनिरपेक्षता के लिए लड़ रही है। ये ढोंग है।'नागरिकता कानून के विरोध में रविवार रात जामिया मिलिया इस्लामिया में रविवार को उग्र प्रदर्शन हुआ था। प्रदर्शनकारियों ने 4 बसों समेत 8 वाहन फूंक दिए। इसके बाद पुलिस के बल प्रयोग किया।

भारतीय रेसलर योगेश्वर दत्त ने संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में जामिया मिलिया इस्लामिया में हो रहे विरोध प्रदर्शन पर कड़ी आपत्ति जताई है। प्रदर्शनकारियों ने रविवार को दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कालोनी में चार बसें और पुलिस की दो गाड़ियां फूंक दी थी। प्रदर्शन के दौरान छात्रों, पुलिस और दमकलकर्मियों समेत 60 लोग घायल हुए थे।

योगेश्वर दत्त ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'जिस यूनिवर्सिटी में धर्म के आधार पर आरक्षण दिया जा रहा है वो धर्मनिरपेक्षता के लिए लड़ रही है। ये ढोंग है।'

बता दे कि योगेश्वर दत्त इसी साल बीजेपी मे शामिल हुए थे और इसके बाद सोनीपत जिले के बरौदा विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ा था, लेकिन वहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

बॉक्सर और कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ चुके विजेंदर सिंह ने शांती की अपील की और अपने ट्विटर पर देश का झंडे के साथ लिखा 'पीस'।

बता दें कि नागरिकता कानून के विरोध में रविवार रात जामिया मिलिया इस्लामिया में रविवार को उग्र प्रदर्शन हुआ था। प्रदर्शनकारियों ने 4 बसों समेत 8 वाहन फूंक दिए। इसके बाद पुलिस के बल प्रयोग किया, जिसमें करीब 100 से अधिक छात्र जख्मी हुए थे। 52 छात्रों को हिरासत में लिया गया था।

इसके खिलाफ जामिया और जेएनयू के छात्रों ने पुलिस हेडक्वार्टर का घेराव किया। सोमवार तड़के पुलिस ने सभी छात्रों को छोड़ दिया। जामिया हिंसा को लेकर दो एफआईआर दर्ज हुई हैं। इस घटना के बाद जामिया प्रशासन ने 5 जनवरी तक छुट्‌टी घोषित कर दी है।

टॅग्स :योगेश्वर दत्तजामिया मिल्लिया इस्लामियानागरिकता संशोधन बिल 2019

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या