WPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 29 रन से हराया, जेमिमा और लैनिंग ने खेली तूफानी पारी

दिल्ली कैपिटल्स ने आखिरी पांच ओवरों में 69 रन बनाए। जेमिमा ने 19वें ओवर में साइवर-ब्रंट की गेंद पर छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया।

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: March 05, 2024 10:41 PM

Open in App
ठळक मुद्दे दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 29 रन से हरायादिल्ली कैपिटल्स ने आखिरी पांच ओवरों में 69 रन बनाएलैनिंग ने छह चौके और दो छक्के की मदद से 38 गेंद में 53 रन की पारी खेली

Delhi Capitals vs Mumbai Indians :   मंगलवार को महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 29 रन से जीत दर्ज की। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले खेलते हुए कप्तान मेग लैनिंग और जेमिमा रोड्रिग्स के तूफानी अर्धशतकों की मदद से चार विकेट पर 192 रन बनाये थे। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस 163 रन ही बना सकी। मुंबई इंडियंस के लिए हेली मैथ्यूज ने 29 रन, यास्तिका भाटिया ने 6 रन बनाए। कप्तान हरमनप्रीत भी कुछ खास नहीं कर सकीं और केवल 6 रन बनाकर आउट हुईं। सर्वाधिक 42 रन अमनजोत कौर ने बनाए। 

इससे पहले कप्तान मेग लैनिंग और जेमिमा रोड्रिग्स दिल्ली कैपिटल्स के लिए तूफानी पारी खेली। लैनिंग ने छह चौके और दो छक्के की मदद से 38 गेंद में 53 रन की पारी खेली। मौजूदा सत्र में अपने तीसरे अर्धशतक के साथ उन्होंने तीन उपयोगी साझेदारियां की।  जेमिमा ने इसके बाद 33 गेंदों में आठ चौके और तीन छक्के लगाकर नाबाद 69 रन बनाये और टीम को 200 रन के के करीब पहुंचाया। शेफाली वर्मा (28) और ऐलिस कैप्सी (19) ने भी आक्रामक पारियां खेली। मुंबई इंडियन्स के लिए पूजा वस्त्राकर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रही। उन्होंने चार ओवर में 20 रन देकर एक विकेट लिया। साइका इशाक (29 रन पर एक विकेट), शबनीम इस्माइल (46 रन पर एक विकेट) और हेले मैथ्यूज (23 रन पर एक विकेट) विकेट लेने वाले अन्य गेंदबाज थे। 

अरुण जेटली स्टेडियम में दर्शकों की बेरुखी के बावजूद दिल्ली के बल्लेबाजों का हौसला कम नहीं हुआ। लैनिंग और शेफाली ने टीम को ताबड़तोड़ शुरुआत दिलायी। शेफाली ने तेज गेंदबाज शबनीम के खिलाफ दो चौके जड़े। तीसरे ओवर में  इशाक ने उनका कैच टपकाकर जीवन दान दिया। लैनिंग ने नैट सिवर ब्रंट के खिलाफ मैच का पहला छक्का जड़ा। उन्होंने इसी ओवर में चौका भी लगाया जिससे टीम ने 14 रन बटोरे।  दिल्ली कैपिटल्स ने आखिरी पांच ओवरों में 69 रन बनाए। जेमिमा ने 19वें ओवर में साइवर-ब्रंट की गेंद पर छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। 

टॅग्स :विमेंस प्रीमियर लीगदिल्ली कैपिटल्समुंबई इंडियंसजेमिमा रोड्रिग्जहरमनप्रीत कौर

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या