World Cup 2019, NZ vs SL: श्रीलंका की शर्मनाक बल्लेबाजी, इस फेहरिस्त में हुए एक बार फिर शुमार

World Cup 2019, NZ vs SL: श्रीलंका विश्व कप के लगातार दूसरे मैच में 136 से आगे नहीं बढ़ सकी है। सिडनी में साल 2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस टीम ने 133 रन बनाए थे। इसके बाद विश्व कप-2019 के पहले ही मैच में श्रीलंका 136 रन पर सिमट गई।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: June 01, 2019 6:35 PM

Open in App

न्यूजीलैंड ने आईसीसी विश्व कप-2019 के तीसरे मैच में श्रीलंका को 29.2 ओवर में 136 रन पर समेट दिया। ये श्रीलंका का विश्व कप में पहले बल्लेबाजी करते हुए तीसरा सबसे न्यूनतम स्कोर रहा। इससे पहले साल 1975 में वेस्टइंडीज के सामने ये टीम 86 रन के योग पर सिमट चुकी है।

बता दें कि श्रीलंका विश्व कप के लगातार दूसरे मैच में 136 से आगे नहीं बढ़ सकी है। सिडनी में साल 2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस टीम ने 133 रन बनाए थे। इसके बाद विश्व कप-2019 के पहले ही मैच में श्रीलंका 136 रन पर सिमट गई।

पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका का न्यूनतम स्कोर:86 बनाम वेस्टइंडीज, मैनचेस्टर 1975133 बनाम साउथ अफ्रीका, सिडनी 2015136 बनाम न्यूजीलैंड, कार्डिफ 2019136 बनाम इंग्लैंड, हैडिंग्ले 1983

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम की शुरुआत खराब रही और दूसरी ही बॉल पर लाहिरू थिरिमाने (4) के रूप में उसे पहला झटका लग गया। इसके बाद कुसल परेराने दिमुथ करुणारत्ने के साथ मिलकर 42 रन जोड़े, लेकिन परेरा (29) के आउट होते ही विकेटों का पतझड़ लग गया।

हालांकि कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने 84 गेंदों में नाबाद 52 रन बनाए। उनके अलावा थिसारा परेरा ने भी 27 रन की पारी खेली, लेकिन श्रीलंका 136 रन से ज्यादा ना बना सकी। विपक्षी टीम की ओर से मैट हैनरी और लॉकी फर्ग्युसन को 3-3 सफलता हाथ लगी। उनके अलावा ट्रेंट बोल्ट, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, जेम्स नीशम और मिचेल सैंटनर ने 1-1 विकेट चटकाए।

टॅग्स :आईसीसी वर्ल्ड कपश्रीलंका क्रिकेटश्रीलंका क्रिकेट टीमन्यूजीलैंड क्रिकेट टीमआईसीसी

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या