सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं शिखर धवन की बेटी आलिया, बॉयफ्रेंड संग हो चुकी जमकर तारीफ

आयशा ने शिखर धवन से पहले ऑस्ट्रेलियाई मूल के बिजनेसमैन से शादी की थी, जिनसे उनकी दो बेटियां हैं...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: June 19, 2020 9:51 AM

Open in App
ठळक मुद्दे ऑस्ट्रेलियाई मूल के बिजनेसमैन से आयशा मुखर्जी की दो बेटियां हैं।आलिया सोशल मीडिया पर रहती हैं एक्टिव।कैंसर पीड़ितों की मदद के लिए सिर मुंडवा चुकीं आलिया।

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवनसोशल मीडिया काफी एक्टिव नजर आते हैं। कुछ ऐसा ही उनकी बेटी आलिया के साथ भी है, जो सोशल मीडिया पर ना सिर्फ एक्टिव, बल्कि काफी पॉपुलर भी हैं।

टीम इंडिया के गब्बर ज्यादातर अपने बेटे जोरावर के साथ चर्चा में रहते हैं। लेकिन उनकी 20 वर्षीय बेटी आलिया धवन ने सामाजिक कार्यों के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाई है।

साल 2012 में हुई थी धवन की शादी: आयशा ने शिखर धवन से पहले ऑस्ट्रेलियाई मूल के बिजनेसमैन से शादी की थी, लेकिन दोनों का तलाक हो गया। आयशा की पहली शादी से उनकी दो बेटियां हैं, जिनका नाम रिया और आलिया है।

आयशा की पहली शादी से उनकी दो बेटियां रिया और आलिया हैं।

आयशा ने 2012 में शिखर धवन से शादी की थी और उनका एक बेटा (जोरावर) है। शादी के बाद धवन ने आयशा की दोनों बेटियों को अपना नाम दिया। धवन का बेटियों के साथ बेहद करीबी रिश्ता है।

कैंसर पीड़ितों के लिए आलिया अपने बॉयफ्रेंड के साथ सिर मुंडवा चुकी हैं।

कैंसर पीड़ितों के लिए आलिया सिर मुंडवा चुकीं: आलिया अपने बॉयफ्रेंड के साथ सिर मुंडवाने को लेकर चर्चा में आ चुकी हैं। उन्होंने कैंसर रोगियों के सपोर्ट में धन जुटाने के लिए मुंडन किया था और इसके लिए उनकी सराहना की गई थी। खुद शिखर धवन और आयशा ने सोशल मीडिया पर लड़की की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए कहा था कि उन्हें उस पर गर्व है।

शिखर धवन खुद आलिया पर गर्व जता चुके हैं।

हरभजन सिंह ने करवाई थी आयशा से मुलाकात: शिखर धवन का जन्म 5 दिसम्बर 1985 को एक पंजाबी परिवार हुआ था। धवन की आयशा से मुलाकात उनके ही दोस्त और भारतीय टीम के खिलाड़ी हरभजन सिंह ने करवाई थी। आयशा का जन्म 27 अगस्त 1975 में भारत में हुआ था आयशा के पिता बंगाली हैं, जबकि मां ब्रिटिश। 

मुलाकात के बाद शिखर धवन और आयशा के बीच दोस्ती गहरी हो गई। धवन और आयशा दोनों खिलाड़ी है तो अक्सर उनका मिलना नहीं हो पाता था। जिसके बाद दोनों की फेसबुक के जरिए बातचीत हुआ करती थी। जिसके बाद धवन और आयशा के बीच गहरी दोस्ती होती चली गई। साल 2009 में दोनों ने सगाई कर ली।

टॅग्स :शिखर धवनभारतीय क्रिकेट टीमसोशल मीडिया

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या