धोनी को जब फ्लाइट में एयर होस्टेस ने ऑफर की चॉकलेट, पास में बैठी थीं साक्षी...मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

महेंद्र सिंह धोनी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे फ्लाइट में बैठे नजर आते हैं, और एक एयर होस्टेस उन्हें खूब सारी चॉकलेट ऑफर करती है।

By विनीत कुमार | Published: June 26, 2023 8:37 AM

Open in App

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हो चुके हैं और आईपीएल से भी उनके संन्यास की अटकलें लगती रही हैं, इसके बावजूद वे फैंस के दिलों पर आज भी छाए हुए हैं। धोनी अपने खेल के अलावा मैदान पर संयमित व्यवहार के लिए भी अक्सर सराहे जाते रहे हैं। फैंस में उन्हें लेकर आज भी जबर्दस्त क्रेज है। इसी साल उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल-2023 का खिताब भी जीता। अब धोनी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे एक फ्लाइट में दिखाई दे रहे हैं। 

इस वीडियो में एक एयर होस्टेस धोनी को बहुत सारी चॉकलेट ऑफर करती हुई नजर आ रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। आधुनिक क्रिकेट में महानतम कप्तानों में शुमार धोनी से जुड़े वायरल हुए इस वीडियो पर कई मजेदार प्रतिक्रिया भी आ रही है। एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'जिस तरह से वह आंखें झपकाते हैं...साथ ही जिस तरह से बिल्कुल बगल में पत्नी होने पर भी वह किटेनिश जैसी हरकतें (एक तरह से फलर्ट या जिंदादिल) कर रही है...क्या वीडियो है।'

बता दें कि धोनी के बायें घुटने का हाल ही में मुंबई के एक अस्पताल में सफल आपरेशन हुआ जिससे उनके अगले साल इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने की संभावना प्रबल हो गई है। चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवां आईपीएल खिताब दिलाने वाले धोनी फाइनल के बाद सीधे अहमदाबाद से मुंबई पहुंचे थे। उन्होंने मशहूर खेल आर्थोपीडिक सर्जन डॉक्टर दिनशॉ पर्डीवाला से सलाह ली जो बीसीसीआई की मेडिकल पैनल में भी हैं। वह ऋषभ पंत समेत कई भारतीय क्रिकेटरों की सर्जरी कर चुके हैं।

धोनी इसके बाद अस्पताल से छुट्टी मिलते ही रांची चले गए थे। धोनी ने इस बार आईपीएल के पूरे सत्र में बायें घुटने पर पट्टी बांधकर खेला। विकेटकीपिंग करते समय वह ठीक नजर आये लेकिन बल्लेबाजी के लिये अमूमन आठवें नंबर पर उतरे और विकेटों के बीच दौड़ में लय में नहीं दिखे। 

टॅग्स :एमएस धोनीवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या