HighlightsRR vs GT Highlights: शुभमन गिल का तूफान, गुजरात टाइटंस ने राजस्थान को 77 रन से रौंदा
RR vs GT Highlights: राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच जयपुर में आईपीएल 2026 का 52वां मैच खेला जा रहा है, राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी। जिसके बाद गुजरात टाइटंस ने शानदार बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 229 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। साई सुदर्शन ने 36 गेंदों में 55 रन जोड़े, कप्तान शुभमन गिल ने शानदार पारी खेली और 44 गेंदों में 84 रन बनाए, जॉस बटलर 13 रन, वॉशिंगटन सुंदर ने नाबाद 20 गेंदों में 37 रन जोड़े, जेसन होल्डर 7 रन बनाकर आउट, राहुल तेवतिया नाबाद 14 रन। अब राजस्थान रॉयल्स के सामने जीत के लिए 230 रनों का लक्ष्य है।
राजस्थान की टीम 16.3 ओवर में ही 152 रनों पर ऑलआउट हो गई, यशस्वी जायसवाल 3 रन, वैभव सूर्यवंशी 36 रन, ध्रुव जुरेल 24 रन, शिमरॉन हेटमायर 6 रन, रवींद्र जाडेजा 38 रन, डॉनोवन फ़रेरा 4 रन, शुभम दुबे 15 रन, दसून शानका 16 रन, जोफ़्रा आर्चर 5 और तुषार देशपांडे 1 रन पर आउट, राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी कुछ ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई और विकेट गिरते रहे, इसी के साथ गुजरात ने मैच 77 रनों से जीत लिया।