कोहली के बर्थडे प्लान का हुआ खुलासा, अनुष्का के साथ इस तरह मनाएंगे अपना जन्मदिन

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली 5 नवंबर को 30 साल के हो जाएंगे और अपना बर्थडे सेलीब्रेट करने के लिए उन्होंने एक खास प्लान बनाया है।

By सुमित राय | Published: November 4, 2018 05:04 PM2018-11-04T17:04:33+5:302018-11-04T17:49:01+5:30

virat kohli reached uttarakhand to celebrate birthday | कोहली के बर्थडे प्लान का हुआ खुलासा, अनुष्का के साथ इस तरह मनाएंगे अपना जन्मदिन

विराट ने अनुष्का का बर्थडे इस तरह मनाया था (फाइल फोटो)।

googleNewsNext

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली 5 नवंबर को 30 साल के हो जाएंगे और अपना बर्थडे सेलीब्रेट करने के लिए उन्होंने एक खास प्लान बनाया है। रिपोर्ट्स के अनुसार विराट कोहलीअनुष्का शर्मा के साथ उत्तराखंड के टिहरी पहुंचे हैं और वो 5 नवंबर अपना जन्मदिन यहीं मनाएंगे।

कोहली और अनुष्का शर्मा शनिवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे और वहीं से सीधे टिहरी के नरेंद्रनगर स्थित होटल आनंदा पहुंचे। जानकारी के मुताबिक यह दोनों इस होटल के अपने पसंदीदा स्वीट में ठहरे हैं। यह पहली बार नहीं है जब अनुष्का और विराट यहां पहुंचे हों। इससे पहले दोनों ने 2017 में साल की शुरुआत भी यहीं की थी। 

इसके अलावा विराट के जन्मदिन पर वो अनुष्का के साथ उनके गुरु के आश्रम भी जा सकते हैं। अनुष्का शर्मा के गुरु का आश्रम अनंतधाम हरिद्वार के अंबूवाला में है और बर्थडे के दिन विराट और अनुष्का के यहां जाने की पूरी संभावना है।

अनुष्का शर्मा का पूरा परिवार अपने गुरु पर बहुत ज्यादा विश्वास करते हैं। शादी से साल 2016 में विराट और अनुष्का बाबा का आशीर्वाद लेने के लिए यहां पहुंचे थे। रिपोर्ट्स की मानें तो अनुष्का शर्मा अपने गुरु को अपनी शादी में इटली भी लेकर गई थीं।

इसके अलावा विराट कोहली के बर्थडे के मौके पर अनुष्का शर्मा उन्हें अपने 'शीला भवन' नाम के पुश्तैनी आवास पर भी लेकर जा सकती हैं, जो दून के नेशविला रोड पर है। अनुष्का बचपन में यहीं पर रहीं है, हालांकि अब यहां कम ही आती हैं। हालांकि अनुष्का की दादी, चाचा-चाची और उनका परिवार अब भी पुश्तैनी आवास पर ही रहता है। बताया जा रहा है कि विराट और अनुष्का यहां भी आ सकते हैं।

Open in app