Instagram पर 50 मिलियन फॉलोवर्स के साथ कोहली बने सबसे ज्यादा फॉलो किए वाले भारतीय, लेकिन अब भी इस खिलाड़ी से हैं 154 मिलियन पीछे

विराट कोहली को इंस्टाग्राम पर 50.1 मिलियन लोग फॉलो करते हैं और वह सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने भारतीय बन गए हैं।

By सुमित राय | Published: February 18, 2020 4:46 PM

Open in App
ठळक मुद्देविराट कोहली इंस्टाग्राम पर फॉलोवर्स के मामले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो से 154 मिलियन पीछे हैं।पुर्तगाल के फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को 204 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने भारतीय बन गए हैं और वह पहले भारतीय हैं, जिन्हें 50 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। कोहली इंस्टाग्राम पर भारत के नंबर हैं, लेकिन फिर भी वह पुर्तगाल के फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो से 154 मिलियन पीछे हैं।

विराट कोहली को इंस्टाग्राम पर 50.1 मिलियन लोग फॉलो करते हैं, जबकि क्रिस्टियानो रोनाल्डो को 204 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। रोनाल्डो दुनिया में इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के मामले में सबसे आगे हैं। रोनाल्डो से आगे सिर्फ इंस्टाग्राम के ही सबसे ज्यादा 333 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले अकाउंट में क्रिस्टियानो रोनाल्डो दूसरे नंबर पर हैं। इंस्टाग्राम पर फॉलोवर्स की बात करें तो सबसे ज्यादा फॉलोवर्स खुद इंस्टाग्राम के ही है, जिसे 33 करोड़ से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोवर्स के मामले में टॉप 10 अकाउंट में तीन फुटबॉलर हैं, जबकि एक रेसलर है। रोनाल्डो के बाद रेसलर ड्वेन जॉनसन के 172 मिलियन, लियोनल मेसी के 143 मिलियन और नेमार के 133 मिलियन फॉलोवर्स हैं।

इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोवर्स वाले अकाउंट

नंबरयूजरफॉलोअरप्रोफेशनदेश
1इंस्टाग्राम33.3 करोड़सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मअमेरिका
2क्रिस्टियानो रोनाल्डो20.3 करोड़फुटबॉलरपुर्तगाल
3एरियाना ग्रांडे17.5 करोड़सिंगरअमेरिका
4ड्वेन जॉनसन17.2 करोड़रेसलर औरअमेरिका
5सेलेना गोमेज16.8 करोड़सिंगरअमेरिका
6कायली जेनर16.2 करोड़टीवी एक्ट्रेसअमेरिका
7किम कर्दाशियां16 करोड़टीवी एक्ट्रेसअमेरिका
8लियोनल मेसी14.3 करोड़फुटबॉलरअर्जेंटीना
9बियोंसे14.1 करोड़सिंगरअमेरिका
10नेमार13.3 करोड़फुटबॉलरब्राजील
टॅग्स :विराट कोहलीक्रिस्टियानो रोनाल्डोइंस्टाग्रामलियोनेल मेसीनेमार

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या