बॉलीवुड स्टार्स को पीछे छोड़ कोहली ने सोशल मीडिया पर बनाया रिकॉर्ड, बने 10 करोड़ फॉलोअर्स वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर

कोहली ने क्रिकेट मैदान से अलग सोशल मीडिया पर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है और कई दिग्गज खिलाड़ियों के अलावा बॉलीवुड स्टार्स को भी पीछे छोड़ दिया है।

By सुमित राय | Published: May 18, 2019 10:01 AM2019-05-18T10:01:43+5:302019-05-18T10:01:43+5:30

Virat Kohli becomes first ever Cricketer to breach 100 Million followers on Social Media, Facebook, Twitter, Instagram Included | बॉलीवुड स्टार्स को पीछे छोड़ कोहली ने सोशल मीडिया पर बनाया रिकॉर्ड, बने 10 करोड़ फॉलोअर्स वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर

कोहली 10 करोड़ फॉलोअर्स वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं।

googleNewsNext
Highlightsविराट कोहली के सोशल मीडिया पर दस करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं।कोहली सोशल मीडिया पर 10 करोड़ फॉलोअर्स वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं।कोहली के फेसबुक पर 3.71 करोड़, इंस्टाग्राम पर 3.35 करोड़ और ट्विटर पर 2.95 करोड़ फॉलोअर्स हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर जब भी उतरते हैं, ज्यादातर मौकों पर कोई ना कोई रिकॉर्ड अपने नाम कर लेते हैं। लेकिन अब उन्होंने क्रिकेट मैदान से अलग सोशल मीडिया पर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है और कई दिग्गज खिलाड़ियों के अलावा बॉलीवुड स्टार्स को भी पीछे छोड़ दिया है।

विराट कोहली के सोशल मीडिया पर 100 मिलियन (दस करोड़) से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। इसी के साथ कोहली सोशल मीडिया पर 10 करोड़ फॉलोअर्स वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। कोहली के फेसबुक पर 3.71 करोड़, इंस्टाग्राम पर 3.35 करोड़ और ट्विटर पर 2.95 करोड़ फॉलोअर्स हैं। 

यही नहीं विराट कोहली ने अमिताभ बच्चन, सलमान और शाहरुख खान जैसे बड़े स्टार्स को भी पीछे छोड़ चुके हैं और 10 करोड़ फॉलोअर्स वाले पहले भारतीय हैं। कोहली से आगे अब सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा है, जिनके ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

विराट कोहली सोशल मीडिया पर नियमित रूप से सक्रिय रहते हैं और कई बार अपने कुछ ट्वीट्स के कारण ट्रोल भी चुके हैं। एक बार एक ट्रोलर को देश छोड़ने की सलाह देने के बाद उन्हें आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा था और बाद में उन्हें सफाई तक देनी पड़ी थी।

Open in app