अनुष्का शर्मा का ट्वीट बना गोल्डन ट्वीट ऑफ द ईयर, विराट कोहली भी नहीं हैं पीछे

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी और उसके बाद उनकी रिसेप्शन पार्टी इस साल सबसे ज्यादा चर्चित रही।

By सुमित राय | Published: December 27, 2017 11:34 AM

Open in App

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की शादी और उसके बाद उनकी रिसेप्शन पार्टी इस साल सबसे ज्यादा चर्चित रही। अब इस बात पर सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर ने भी मुहर लगा दी है। दोनों की शादी का ऐलान करने वाला ट्वीट 'गोल्डन ट्वीट ऑफ द ईयर' बन गया है।

अनुष्का का ट्वीटट्विटर के मुताबिक शादी की जानकारी देने वाला अनुष्का शर्मा का ट्वीट इस साल सबसे ज्यादा बार रीट्वीट किया गया। अनुष्का ने ट्वीट के साथ शादी की एक फोटो भी शेयर की थी।

फोटो के साथ अनुष्का ने लिखा था 'आज हमने एक-दूसरे से हमेशा साथ रहने और प्यार करने का वादा किया है। हम इस बात को आप सभी के साथ शेयर कर बहुत खुशी महसूस कर रहे हैं। हमारे परिवार और चाहने वालों के प्यार और दुआओं ने इस दिन को और खास बना दिया है। हमारी यात्रा में हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद।'

अनुष्का के ट्वीट को 3 लाख से ज्यादा लाइकअनुष्का के साथ विराट कोहली ने भी ट्विटर के जरिए शादी की पुष्टि की थी। हालांकि उन्होंने दूसरी फोटो शेयर की थी। विराट कोहली के इस ट्वीट को भी सबसे ज्यादा रीट्वीट किया गया।

कोहली के ट्वीट को 81 हजार से ज्यादा कमेंट, 5 लाख से ज्यादा लाइक और 91 हजार से ज्यादा रीट्वीट किया गया। वहीं अनुष्का के ट्वीट को 42 हजार से ज्यादा कमेंट, 3 लाख से ज्यादा लाइक और 58 हजार से ज्यादा रीट्वीट किया गया।

टॅग्स :विराट अनुष्का वेडिंगविराट कोहलीअनुष्का शर्माविराट अनुष्का रिसेप्शन

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या