U-19 World Cup 2022: टीम इंडिया को झटका, कप्तान यश धुल और पांच अन्य खिलाड़ी कोविड पॉजिटिव, वेस्टइंडीज में हो रहा है अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप

U-19 World Cup 2022:भारत की अंडर-19 टीम के कप्तान यश धुल, उप कप्तान शेख रशीद और टीम के उनके चार साथी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं जिसके कारण बुधवार को आयरलैंड के खिलाफ बाहर रहना पड़ा।

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 19, 2022 9:22 PM

Open in App
ठळक मुद्देधुल की गैरमौजूदगी में निशांत सिंधू टीम की अगुआई कर रहे हैं।भारत के तीन खिलाड़ी कल पॉजिटिव पाए गए।हमारे पास सिर्फ 11 खिलाड़ी उपलब्ध हैं और छह खिलाड़ी पृथकवास में हैं।

U-19 World Cup 2022: टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। बीसीसीआई अधिकारी ने कहा कि भारतीय कप्तान यश धुल और पांच अन्य खिलाड़ी वेस्टइंडीज में आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। भारत के अंडर -19 उप कप्तान शेख रशीद भी पॉजिटिव हैं।

बुधवार को यहां आयरलैंड के खिलाफ ग्रुप बी विश्व कप खेल से बाहर होना पड़ा। ढुल और रशीद के अलावा, बल्लेबाज आराध्या यादव, वासु वत्स, मानव पारेख और सिद्धार्थ यादव भी वायरस से संक्रमित पाए गए, जिसके कारण भारत मुश्किल से आयरलैंड के खिलाफ एक इलेवन उतारने में कामयाब रहा।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘भारत के तीन खिलाड़ी कल पॉजिटिव पाए गए और उन्हें पहले ही पृथकवास में भेज दिया गया था। सुबह मैच से पहले हमारे कप्तान और उप कप्तान भी रेपिड एंटीजेन परीक्षण में पॉजिटिव पाए गए जो निर्णायक नहीं था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए एहतियात के तौर पर उन्हें मुकाबले से हटा दिया गया। इन खिलाड़ियों में कप्तान यश धुल और उप कप्तान शेख रशीद भी शामिल हैं। हमारे पास सिर्फ 11 खिलाड़ी उपलब्ध हैं और छह खिलाड़ी पृथकवास में हैं।’’ धुल और रशीद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले मुकाबले में खेले थे लेकिन अराध्य उस मैच का हिस्सा नहीं थे। धुल की गैरमौजूदगी में निशांत सिंधू टीम की अगुआई कर रहे हैं।

टॅग्स :आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कपभारतीय क्रिकेट टीमवेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या