महज 33 साल की उम्र में सुदीप त्यागी ने लिया संन्यास, भारत के लिए खेल चुके थे 5 मैच

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: November 18, 2020 9:37 AM

Open in App
ठळक मुद्देसुदीप त्यागी ने सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास।भारत के लिए 5 मैच खेल चुके थे सुदीप त्यागी।महेंद्र सिंह धोनी को कहा थैंक्स।

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज सुदीप त्यागी ने मंगलवार (17 नवंबर) को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। सुदीप त्यागी ने इसकी जानकारी ट्विटर के जरिए दी है।

भारत के लिए खेले 5 मैच

त्यागी ने चार वनडे खेले जिसमें उन्होंने तीन विकेट हासिल की। इसके अलावा 33 साल के खिलाड़ी ने एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेला। भारत के लिए अंतिम बार वह 2010 में खेले थे। वह चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए मिलाकर 14 इंडियन प्रीमियर लीग मैच खेल चुके हैं। 

महेंद्र सिंह धोनी का शुक्रिया अदा किया

त्यागी ने ट्वीट किया, ‘‘अभी तक जो मैंने फैसले किए, उसमें यह सबसे मुश्किल था जो अपने सपने को ‘गुडबॉय’ कहना है। मैंने वह हासिल किया जो हर खिलाड़ी का सपना होता है जो देश का प्रतिनिधित्व करना है।’’ 

 

त्यागी ने कहा, ‘‘मैं महेंद्र सिंह धोनी का शुक्रिया करना चाहता हूं जिनके नेतृत्व में मैं अपना वनडे खेला था। मैं अपने आदर्श मोहम्मद कैफ, आरपी सिंह और सुरेश रैना का भी शुक्रिया करना चाहूंगा। क्रिकेट को अलविदा कहना बहुत मुश्किल है लेकिन आगे बढ़ने के लिये हमें ऐसा करना पड़ता है।’’ 

क्रिकेट फैंस ने दी शुभकामनाएं

प्रथम श्रेणी में ले चुके 109 विकेट

सुदीप त्यागी ने 41 प्रथम श्रेणी मैचों में 109 विकेट हासिल किए, वह 23 लिस्ट ए मैचों (31 विकेट) में भी खेले। वह आईपीएल के दो सत्र 2009 और 2010 में खेले थे।

टॅग्स :भारतीय क्रिकेट टीमइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)चेन्नई सुपर किंग्ससनराइजर्स हैदराबाद

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या