टी20 मुंबई लीगः दूत होंगे  रोहित शर्मा?, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, तुषार देशपांडे और पृथ्वी साव करेंगे धमाका

T20 Mumbai League: मुंबई के खिलाड़ियों के लिये इसमें भाग लेना अनिवार्य नहीं किया है लेकिन हमें उम्मीद है कि वे टी20 मुंबई लीग खेलेंगे।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 17, 2025 18:04 IST2025-04-17T16:27:43+5:302025-04-17T18:04:39+5:30

T20 Mumbai League Will Rohit Sharma be ambassador Suryakumar Yadav, Shreyas Iyer, Ajinkya Rahane, Shivam Dubey, Tushar Deshpande Prithvi Shaw blast | टी20 मुंबई लीगः दूत होंगे  रोहित शर्मा?, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, तुषार देशपांडे और पृथ्वी साव करेंगे धमाका

file photo

googleNewsNext
Highlightsमुंबई क्रिकेट, क्रिकेटरों और लीग को फायदा मिलेगा।एमसीए को टूर्नामेंट के लिये 2800 से अधिक आवेदन मिले हैं।यशस्वी जायसवाल कुछ दिन पहले मुंबई से गोवा चले गए।

T20 Mumbai League: भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान रोहित शर्मा टी20 मुंबई लीग के दूत होंगे और एमसीए को उम्मीद है कि श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार यादव जैसे सितारे भी इस टूर्नामेंट में भाग लेंगे जो कोरोना महामारी के कारण दो सत्र बाद आयोजित नहीं किया जा सका। यह लीग 2018 और 2019 में खेली गई थी जिसके बाद कोरोना महामारी के कारण बंद हो गई। चार साल के ब्रेक के बाद वापसी करने के लिए तैयार है। रोहित ने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों से संन्यास ले लिया है, लेकिन आईपीएल में खेलना जारी हैं। शुक्रवार को लीग के आधिकारिक लॉन्च में शामिल होंगे।

रोहित टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं लेकिन आईपीएल खेलते हैं। मुंबई के नामचीन खिलाड़ियों में रोहित के अलावा सूर्यकुमार, श्रेयस, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, तुषार देशपांडे और पृथ्वी साव हैं। टेस्ट बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल कुछ दिन पहले मुंबई से गोवा चले गए। एमसीए लीग में प्रत्येक “आइकन खिलाड़ी” के लिए ₹15 लाख की फीस पर भी विचार कर रहा है।

एमसीए के एक अधिकारी ने कहा ,‘हमने मुंबई के खिलाड़ियों के लिये इसमें भाग लेना अनिवार्य नहीं किया है लेकिन हमें उम्मीद है कि वे टी20 मुंबई लीग खेलेंगे। इससे मुंबई क्रिकेट, क्रिकेटरों और लीग को फायदा मिलेगा। एमसीए को टूर्नामेंट के लिये 2800 से अधिक आवेदन मिले हैं। लीग में आठ टीमें होंगी, जिनमें से दो नई फ्रेंचाइजी जल्द ही घोषित की जाएंगी।

मौजूदा टीमें:

नॉर्थ मुंबई पैंथर्स

ARCS अंधेरी

ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट

नमो बांद्रा ब्लास्टर्स

ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स

आकाश टाइगर्स मुंबई वेस्टर्न सबर्ब्स।

Open in app