सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20ः मुंबई, पंजाब, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश और बंगाल क्वार्टर फाइनल में, एक नवंबर से मुकाबले, जानें शेयडूल

Syed Mushtaq Ali Trophy 2022: मुंबई के ग्रुप ए में सर्वाधिक 24 अंक रहे और उसने सीधे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। विदर्भ दूसरे स्थान पर रहा और उसे प्री क्वार्टर फाइनल में खेलना होगा। 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 23, 2022 02:01 PM2022-10-23T14:01:36+5:302022-10-23T14:14:44+5:30

Syed Mushtaq Ali Trophy 2022 Mumbai, Punjab, Karnataka, Himachal Pradesh and Bengal in quarter finals November 1 know schedule | सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20ः मुंबई, पंजाब, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश और बंगाल क्वार्टर फाइनल में, एक नवंबर से मुकाबले, जानें शेयडूल

मुंबई, पंजाब, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश और बंगाल ने अपने अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। 

googleNewsNext
Highlightsपंजाब ने उत्तर प्रदेश को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी।पंजाब ने दिल्ली को नेट रन रेट में पीछे छोड़ कर शीर्ष स्थान हासिल किया। दिल्ली को अब प्री क्वार्टर फाइनल में खेलना होगा।

Syed Mushtaq Ali Trophy 2022: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 क्वार्टर फाइनल मुकाबले 30 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। मुंबई, पंजाब, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश और बंगाल ने अपने अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। मुकाबला एक नवंबर से शुरू हो रहा है।

मुंबई के ग्रुप ए में सर्वाधिक 24 अंक रहे और उसने सीधे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। विदर्भ दूसरे स्थान पर रहा और उसे प्री क्वार्टर फाइनल में खेलना होगा। जयपुर में ग्रुप बी के मैच में पंजाब ने शुभमन गिल की नाबाद 57 रन और प्रभसिमरन सिंह के नाबाद 80 रन की मदद से उत्तर प्रदेश को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबलाः

अक्टूबर 30ः पंजाब बनाम हरियाणा, ईडन गार्डन्स, कोलकाता

अक्टूबर 30ः विदर्भ बनाम छत्तीसगढ़, जादवपुर विश्वविद्यालय परिसर, कोलकाता

अक्टूबर 30ः केरल बनाम टीबीसी, ईडन गार्डन्स, कोलकाता

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 क्वार्टर फाइनल मुकाबलाः

नवंबर 01ः हिमाचल प्रदेश बनाम बंगाल, वीडियोकॉन अकादमी ग्राउंड, साल्टेयर, कोलकाता

नवंबर 01ः दिल्ली बनाम टीबीसी, जादवपुर विश्वविद्यालय परिसर, कोलकाता

नवंबर 01ः कर्नाटक बनाम टीबीसी, ईडन गार्डन्स, कोलकाता

नवंबर 01ः मुंबई बनाम टीबीसी, ईडन गार्डन्स, कोलकाता।

इस बड़ी जीत से पंजाब ने दिल्ली को नेट रन रेट में पीछे छोड़ कर शीर्ष स्थान हासिल किया। दिल्ली को अब प्री क्वार्टर फाइनल में खेलना होगा। दिल्ली ने नीतीश राणा के ऑलराउंड प्रदर्शन से त्रिपुरा को छह विकेट से हराया। मोहाली में मध्यम गति के गेंदबाज आकिब नबी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हैट्रिक लेने वाले जम्मू कश्मीर के पहले गेंदबाज बने लेकिन इसके बावजूद उनकी टीम को ग्रुप सी के इस मैच में सेना से हार का सामना करना पड़ा। ग्रुप ए में राजस्थान में मिजोरम को 73 रन से करारी शिकस्त दी जबकि एक अन्य मैच में असम ने मध्यप्रदेश को पांच विकेट से हराया।

विदर्भ ने रेलवे को छह विकेट से पराजित किया। ग्रुप बी में हैदराबाद में मणिपुर को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी जबकि गोवा ने पुदुचेरी को 88 रन पर आउट करने के बाद छह विकेट से जीत दर्ज की। इस बीच ग्रुप सी में महाराष्ट्र ने अरुणाचल प्रदेश को 63 रन से जबकि कर्नाटक ने हरियाणा को पांच विकेट से हराया।

एक अन्य मैच में केरल ने मेघालय को पांच विकेट से पराजित किया। ग्रुप डी में हिमाचल प्रदेश ने नागालैंड को नौ विकेट से, बड़ौदा ने आंध्र को 11 रन से और गुजरात में बिहार को चार विकेट से हराया। ग्रुप डी में झारखंड में सिक्किम को 10 विकेट से, छत्तीसगढ़ ने ओडिशा को 87 रन से और चंडीगढ़ ने बंगाल को आठ विकेट से पराजित किया।

Open in app