Suryakumar Yadav IPL 2024: मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे शीर्ष टी20 बल्लेबाज

Suryakumar Yadav IPL 2024: मुंबई इंडियंस की टीम अपने अभियान की शुरुआत 24 मार्च को पिछले साल के उपविजेता गुजरात टाइटंस के खिलाफ करेगी।

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 12, 2024 11:33 AM

Open in App
ठळक मुद्देदूसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ है। शीर्ष टी20 बल्लेबाज खेल में वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है। निश्चित रूप से आईपीएल के आगामी सत्र में वापसी करेंगे।

Suryakumar Yadav IPL 2024: मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है। भारत के शीर्ष टी20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं। शुरुआती दो मैच नहीं खेलेंगे। गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के आगामी सत्र में मुंबई इंडियंस के पहले दो मैचों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। सूर्या जो पिछले साल दिसंबर से बाहर और कोई मैच नहीं खेले हैं। वर्तमान में बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में अपने पुनर्वास के दौर से गुजर रहे हैं। यादव टखने की सर्जरी के बाद बेंगलुरु की राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रिहैबिलिटेशन (चोट से उबरने की प्रक्रिया) के दौर से गुजर रहे हैं। मुंबई इंडियंस की टीम अपने अभियान की शुरुआत 24 मार्च को पिछले साल के उपविजेता गुजरात टाइटंस के खिलाफ करेगी।

दूसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ है। आईसीसी रैंकिंग का यह शीर्ष टी20 बल्लेबाज खेल में वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है। सूर्यकुमार का रिहैबिलिटेशन सही रास्ते पर है और वह निश्चित रूप से आईपीएल के आगामी सत्र में वापसी करेंगे। सूर्यकुमार के इंस्टाग्राम हैंडल को देखे तो उन्होंने स्ट्रेंथ एवं कंडीशनिंग से जुड़े व्यायाम करते हुए कुछ वीडियो साझा किये हैं।

मुंबई इंडियन्स के शुरुआती मैच में अभी 12 दिन बाकी हैं। इससे पहले फिट होने के लिए उनके पास कम समय है। सूर्यकुमार मुंबई के सबसे अहम बल्लेबाजों में से एक है। उनके नाम 60 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में चार शतक और 171 से अधिक के स्ट्राइक रेट के साथ 2,141 रन है।

अमेरिका और वेस्टइंडीज में जून में शुरू होने वाले टी20 विश्व कप में भारत की खिताब की संभावना काफी हद तक इस बात पर निर्भर करेंगी कि सूर्यकुमार यादव कैसा खेलते हैं। आईपीएल में मुंबई के सफल अभियान के लिए भी सूर्यकुमार काफी अहम है। सूर्यकुमार राष्ट्रीय टीम के लिए अपना पिछला मैच दक्षिण अफ्रीका में खेले था। उन्होंने तब टी20 प्रारूप में भारतीय टीम का नेतृत्व किया था।

टॅग्स :Suryakumar YadavIPL 2024मुंबई इंडियंसगुजरात टाइटन्ससनराइजर्स हैदराबादSunrisers Hyderabad

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या