243 रन भी कम पड़े, सनराइजर्स हैदराबाद ने किया धमाकेदार चेज, मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया

SRH Beat Mi by 6 wickets: हाइनरिक क्लासन और सलील अरोड़ा की जोड़ी ने सनराइजर्स हैदराबाद को जीत दिलाई, 18.4 ओवर में हैदराबाद ने 249 रन बनाकर 6 विकेट से जीत हासिल की, हाइनरिक क्लासन नाबाद 30 गेंदों में 65 रन और सलील अरोड़ा ने 10 गेंदों में 30 रन।

By संदीप दाहिमा | Updated: April 29, 2026 23:53 IST

Open in App
ठळक मुद्दे243 रन भी कम पड़े, सनराइजर्स हैदराबाद ने किया धमाकेदार चेज, मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हरायारिकलटन का शतक गया बेकार, Sunrisers Hyderabad की शानदार जीत

SRH Beat Mi by 6 wickets: आज आईपीएल 2026 के 41वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, इसके बाद विल जैक्स ने 22 गेंदों में 46 रनों की शानदार पारी खेली। सूर्यकुमार यादव सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हुए, नमन धीर ने 17 गेंदों में 22 रनों की पारी खेली। मुंबई की तरफ से रायन रिकलटन ने तूफानी पारी खेली और 44 गेंदों में शतक जड़ा। रिकलटन ने 55 गेंदों में 123 रनों की नाबाद पारी खेली, वहीं हार्दिक पंड्या ने उनका साथ दिया और 15 गेंदों में 31 रनों की पारी खेली, तिलक वर्मा 7 रन पर आउट, मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 243 रनों का स्कोर खड़ा किया है।

इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद जीत के लिए 244 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरा और शानदार बल्लेबाजी की, अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड की जोड़ी ने मुंबई के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में 45 रनों की तूफानी पारी खेली जिसमें 4 चौके 3 छक्के लगाए। ट्रैविस हेड ने 30 गेंदों में 76 रनों की शानदार पारी खेली जिसमें उन्होंने 8 छक्के और 4 चौके लगाए, इशान किशन 0 पर आउट, हाइनरिक क्लासन ने 22 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। इसके बाद हाइनरिक क्लासन और सलील अरोड़ा की जोड़ी ने सनराइजर्स हैदराबाद को जीत दिलाई, 18.4 ओवर में हैदराबाद ने 249 रन बनाकर 6 विकेट से जीत हासिल की, हाइनरिक क्लासन नाबाद 30 गेंदों में 65 रन और सलील अरोड़ा ने 10 गेंदों में 30 रन।

टॅग्स :सनराइजर्स हैदराबादमुंबई इंडियंसअभिषेक शर्माआईपीएल 2026

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या