SA Women U19 vs IndWomen 2022: टॉस नहीं, तीसरा अंडर-19 टी20 रद्द, भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे, चौथा मैच कल खेला जाएगा

South Africa Women U19 vs India Women U19, 3rd T20 2022: भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला अंडर-19 टीम के बीच तीसरा टी20 मुकाबला मैदान गीला होने के कारण एक भी गेंद फेंके बिना रद्द करना पड़ा।

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 1, 2023 03:04 PM2023-01-01T15:04:37+5:302023-01-01T15:05:59+5:30

South Africa Women U19 vs India Women U19, 3rd T20 2022 Result Match abandoned without a ball being bowled due to rain no toss | SA Women U19 vs IndWomen 2022: टॉस नहीं, तीसरा अंडर-19 टी20 रद्द, भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे, चौथा मैच कल खेला जाएगा

दक्षिण अफ्रीका में आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 14 जनवरी से शुरू होगा। (file photo)

googleNewsNext
Highlights27 दिसंबर को पहले मैच में 54 रन की जीत के बाद टीम इंडिया आगे है।भारतीय अंडर-19 टीम पांच मैच की सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है।दक्षिण अफ्रीका में आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 14 जनवरी से शुरू होगा।

South Africa Women U19 vs India Women U19, 3rd T20 2022: भारत-दक्षिण अफ्रीका की महिला अंडर-19 टीम के बीच तीसरा टी20 रद्द कर दिया गया। बारिश के कारण एक भी गेंद नहीं फेंका गया। दूसरा मैच भी मैदान गीला होने के कारण एक भी गेंद फेंके बिना रद्द करना पड़ा था।

भारत ने पहला मैच जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है। भारत ने पहला मैच 64 रन से जीता था। 5 मैचों की सीरीज का चौथा मैच कल (2 जनवरी 2023) खेला जाएगा। अंतिम और पांचवां मैच 4 जनवरी को खेला जाएगा। शुरुआत में बारिश के कारण टॉस में विलंब हुआ लेकिन स्टेन सिटी मैदान के निरीक्षण के बाद मैदान गीला होने के कारण मैच को रद्द कर दिया गया।

यह दौरा भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि दक्षिण अफ्रीका में आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 14 जनवरी से शुरू होगा। भारत सहित 12 टीम को टूर्नामेंट में सीधे प्रवेश मिला है जबकि चार टीम क्वालीफायर के जरिए टूर्नामेंट में जगह बनाएंगी। 

Open in app