Sir Richard Hadlee Medal: 24 साल में कमाल, विश्व कप में 578 रन और इस मेडल पर किया कब्जा, न्यूजीलैंड के कई खिलाड़ी मुंह ताकते रह गए...

Sir Richard Hadlee Medal: भारत में पिछले साल खेले गये विश्व कप में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले रचिन रवींद्र बुधवार को न्यूजीलैंड क्रिकेट के वार्षिक पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर चुने जाने के बाद सर रिचर्ड हैडली पदक पाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने।

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 13, 2024 05:58 PM2024-03-13T17:58:52+5:302024-03-13T18:02:13+5:30

Sir Richard Hadlee Medal Rachin Ravindra Melie Kerr won Ravindra 24 became youngest player world cup 578 runs Full list of New Zealand Cricket Awards | Sir Richard Hadlee Medal: 24 साल में कमाल, विश्व कप में 578 रन और इस मेडल पर किया कब्जा, न्यूजीलैंड के कई खिलाड़ी मुंह ताकते रह गए...

file photo

googleNewsNext
Highlights केन विलियमसन को टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया।केर ने वनडे और टी20आई प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार भी जीता। रवींद्र के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक बहुत ही सफल वर्ष रही।

Sir Richard Hadlee Medal: रचिन रवींद्र ने इतिहास रच दिया। 24 साल की उम्र में सर रिचर्ड हैडली पदक पाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने। रचिन ने आईसीसी वनडे विश्व कप में 578 रन बनाकर कई रिकॉर्ड कायम किया था। इस मेडल को जीतकर कई कारनामा अपने नाम किया। न्यूजीलैंड के कई खिलाड़ी मुंह ताकते रह गए। महिलाओं में एमेलिया केर ने न्यूजीलैंड क्रिकेट के वार्षिक पुरस्कारों में प्रमुख पुरस्कार जीते। 24 वर्षीय रवींद्र सर रिचर्ड हैडली पदक जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए, जबकि केर ने लगातार दूसरे वर्ष डेबी हॉकले पदक जीता।

इसके अलावा केर ने वनडे और टी20आई प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार भी जीता। हाल ही में अपना 32वां टेस्ट शतक लगाने वाले केन विलियमसन को टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया। डेरिल मिशेल ने पुरुष वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीता, जबकि मिशेल सेंटनर ने संबंधित टी20ई पुरस्कार जीता। रवींद्र के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक बहुत ही सफल वर्ष रही।

न्यूज़ीलैंड क्रिकेट पुरस्कारों की पूरी सूची:

सर रिचर्ड हैडली मेडल - रचिन रवींद्र

डेबी हॉकले मेडलः एमेलिया केर

बर्ट सटक्लिफ मेडलः ट्रुडी एंडरसन

सर्वश्रेष्ठ टेस्ट खिलाड़ीः केन विलियमसन

सर्वश्रेष्ठ पुरुष वनडे खिलाड़ीः डेरिल मिशेल

महिला वनडे खिलाड़ीः एमेलिया केर

पुरुष T20I प्लेयर ऑफ द ईयरः मिशेल सेंटनर

सर्वश्रेष्ठ महिला T20I खिलाड़ीः एमेलिया केर

सर्वश्रेष्ठ पुरुष घरेलू खिलाड़ीः नाथन स्मिथ

सर्वश्रेष्ठ महिला घरेलू खिलाड़ीः एम्मा ब्लैक

सुपर स्मैश मेन्स प्लेयर ऑफ द ईयरः डैनरू फर्न्स

सुपर स्मैश महिला खिलाड़ीः एमेलिया केर

प्रथम श्रेणी बल्लेबाजी के लिए रेडपाथ कपः केन विलियमसन

महिलाओं की घरेलू बल्लेबाजी के लिए रूथ मार्टिन कपः सुजी बेट्स

पुरुषों की प्रथम श्रेणी गेंदबाजी के लिए विंसर कपः मैट हेनरी

महिलाओं की घरेलू गेंदबाजी के लिए फिल ब्लैकलर कपः एम्मा ब्लैक

जीजे गार्डनर होम्स न्यूजीलैंड अंपायर ऑफ द ईयरः क्रिस ब्राउन

केन विलियमसन को टेस्ट मैचों में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए एएनजेड साल के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट खिलाड़ी के पुरस्कार से नवाजा गया। उन्हें पुरुष वर्ग में प्रथम श्रेणी में बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए  ‘रेडपाथ कप’ से सम्मानित किया गया। रवींद्र महज 24 साल की उम्र में ‘सर रिचर्ड हैडली मेडल’ के सबसे कम उम्र के विजेता हैं।

वह पिछले एक सत्र में टेस्ट और सीमित ओवर की क्रिकेट में न्यूजीलैंड टीम के मुख्य स्तंभ के तौर पर उभरे हैं। पिछले साल मार्च में राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने के बाद रवींद्र ने भारत में खेल गये विश्व कप में 64 की औसत से 578 रन बनाये। इस दौरान उन्होंने तीन शतक और दो अर्धशतक जड़े। इस प्रदर्शन के बाद रवींद्र को 2023 के लिए आईसीसी के सर्वश्रेष्ठ उभरते हुए खिलाड़ी चुने गये थे।

उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के साथ साढ़े तीन लाख डॉलर का इंडियन प्रीमियर लीग अनुबंध भी हासिल किया। उन्होंने इस दौरान तीनों प्रारूप में अपने प्रदर्शन की छाप छोड़ी। इस वामहस्त बल्लेबाज ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बे ओवल में खेले गये  टेस्ट मैच में 240 रन का योगदान दिया था।

उन्होंने इसके साथ ही टी20 अंतरराष्ट्रीय में भी दमदार प्रदर्शन किया। केर ने  महिला श्रेणी के प्रमुख पुरस्कारों में सूपड़ा साफ किया। वह ‘एएनजेड’ वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय में साल की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गयी। उन्हें ‘डेबी हॉकले मेडल’ से सम्मानित किया गया। यह लेग-स्पिनर हरफनमौला वनडे सत्र में टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी थी।

उन्होंने दो शतक और 67 की औसत से 541 रन बनाए ।  वह टी20 अंतरराष्ट्रीय में  सत्र में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाजी की सूची में संयुक्त रूप से शीर्ष पर है। उन्होंने इस दौरान बल्ले से 42 की औसत और 118 की स्ट्राइक रेट से 252 रन भी बनाये हैं। अपने शानदार प्रदर्शन के कारण वह साल 2023 के लिए आईसीसी की महिला वनडे और टी20आई में साल की सर्वश्रेष्ठ टीम में जगह बनाने में सफल रही थी।

 

Open in app