IPL 2020: फाइनल में मैदान पर उतरते ही इतिहास रच देंगे शिखर धवन, अब तक सिर्फ 2 खिलाड़ी ही कर पाया है ऐसा

दिल्ली की टीम मुंबई को हराकर चैंपिंयन बन सकती है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली इस टीम के पास अच्छे बल्लेबाज और गेंदबाजों की कमी नहीं है।

By अमित कुमार | Published: November 10, 2020 5:37 PM

Open in App
ठळक मुद्देशिखर धवन आईपीएल में तीन अलग-अलग टीमों के फाइनल खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। शिखर धवन से पहले ये कारनामा आईपीएल में सिर्फ दो ही खिलाड़ी कर पाए हैं।शेन वॉटसन ने राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए फाइनल खेला है।

दिल्ली कैपिटल्स के इन फॉर्म बल्लेबाज शिखर धवन मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैदान पर उतरते ही एक नया इतिहास रच देंगे। शिखर धवन आज जैसे ही मैदान पर फाइनल केलने उतरेंगे उनके नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा। शिखर धवन आईपीएल में तीन अलग-अलग टीमों के फाइनल खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। 

शिखर धवन इससे पहले आईपीएल 2010 में मुंबई इंडियंस और 2016 और 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए फाइनल खेल चुके हैं। शिखर धवन से पहले ये कारनामा आईपीएल में सिर्फ दो ही खिलाड़ी कर पाए हैं। शिखर धवन के अलावा सेन वॉट्सन और यूसुफ पठान तीनतीन अलग फ्रेंचाइजी की ओर से फाइनल मुकाबला खेल चुके हैं। 

शेन वॉटसन ने राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए फाइनल खेला है। वहीं यूसुफ पठान ने राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए फाइनल मैच खेला है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 13 साल के इतिहास में पहली बार फाइनल में जगह बनाकर इतिहास रचा है। फाइनल मुकाबले में मुंबई का पलड़ा दिल्ली के खिलाफ भारी नजर पड़ता है।

हालांकि, दिल्ली की ओर से गब्बर शानदार फॉर्म में हैं और आज भी धवन के बल्ले से टीम को बड़ी पारी की उम्मीद होगी। इस सीजन मुंबई और दिल्ली के बीच 3 बार भिड़ंत हुई है और हर बार मुंबई इंडियंस की टीम ने दिल्ली को पटखनी देने का काम किया है। हालांकि इसके बावजूद दिल्ली की टीम वापसी कर जीत हासिल कर सकती है। दिल्ली ने क्वॉलीफायर 2 में हैदराबाद को हराया था। हैदराबाद के खिलाफ भी इस सीजन खेले गए दोनों ही मुकाबलों में दिल्ली को हार मिली थी। 

टॅग्स :शिखर धवनशेन वॉटसनयूसुफ पठानदिल्ली कैपिटल्सIPL 2020

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या