दक्षिण अफ्रीका नहीं पहुंच सके शिखर धवन की पत्नी और बच्चे, दुबई एयरपोर्ट पर रोका गया

धवन ने बताया कि फिलहाल उनके बच्चे और पत्नी दुबई एयरपोर्ट पर हैं। साथ ही धवन ने यह आरोप तक लगाया कि एमिरेट्स का एक कर्मचारी बेहद बुरे तरीके से पेश आ रहा था।

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: December 29, 2017 03:47 PM2017-12-29T15:47:26+5:302017-12-29T20:25:42+5:30

shikhar dhawan wife and children not allowed on south africa flight from dubai airport | दक्षिण अफ्रीका नहीं पहुंच सके शिखर धवन की पत्नी और बच्चे, दुबई एयरपोर्ट पर रोका गया

शिखर धवन की पत्नी और बच्चों को दुबई में रोका गया (फोटो- ट्विटर)

googleNewsNext

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए विराट कोहली समेत टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी केपटाउन पहुंच चुके हैं। हालाकि, सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के लिए यह सफर बहुत अच्छा नहीं रहा। धवन की पत्नी और बच्चों को दरअसल दुबई एयरपोर्ट पर इसलिए रोक लिया गया क्योंकि उनके पास कुछ दस्तावेज नहीं थे। धवन ने ट्वीट कर एमिरेट्स एयरलाइंस पर अपनी नाराजगी जताई है।

धवन ने दो ट्वीट कर कहा है कि वे एयरलाइंस के व्यवहार से काफी नाराज हैं और अगर कोई दस्तावेज नहीं था तो इस बारे में मुंबई एयरपोर्ट पर ही क्यों नहीं बताया गया। धवन ने ट्वीट किया, 'एमिरेट्स एयरलाइंस की ओर से बेहद ही गैरपेशेवर व्यवहार। मेरे परिवार और पत्नी को दुबई से दक्षिण अफ्रीका जाने वाली फ्लाइट पर चढ़ने से रोक दिया गया। हमसे बच्चों के बर्थ सर्टिफिकेट और दूसरे दस्तावेज मांगे गए जो कि तब हमारे पास नहीं थे।'


धवन ने बताया कि फिलहाल उनके बच्चे और पत्नी दुबई एयरपोर्ट पर हैं। साथ ही धवन ने एक दूसरा ट्वीट कर यह आरोप तक लगाया कि एमिरेट्स का एक कर्मचारी बिना किसी वजह के बेहद बुरे तरीके से पेश आ रहा था।

बता दें कि धवन के 5 जनवरी से शुरू हो रहे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में खेलने को लेकर अब भी संदेह की स्थिति बनी हुई है। अगर धवन पहले टेस्ट में नहीं खेलते हैं तो लोकेश राहुल और मुरली विजय भारतीय पारी की शुरुआत कर सकते हैं।

Open in app