सपना गिल ने पृथ्वी शॉ के खिलाफ 10 धाराओं में केस दर्ज कराया, बढ़ सकती हैं क्रिकेटर की मुश्किलें

पृथ्वी शॉ पर कथित रूप से हमला करने के आरोप में सपना गिल को जमानत मिल गई है और बाहर आते उन्होंने पृथ्वी शॉ खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

By शिवेंद्र राय | Published: February 21, 2023 12:48 PM

Open in App
ठळक मुद्देपृथ्वी शॉ के खिलाफ सपना गिल ने दर्ज कराया केसपृथ्वी शॉ के खिलाफ 10 धाराओं में केस दर्ज कराया गया हैसपना गिल ने लगाया झूठे मामले में फंसाने का आरोप

मुंबई: क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर सपना गिल के बीच सेल्फी को लेकर हुआ विवाद और बढ़ सकता है। इस मामले में  कथित रूप से हमला करने के आरोप में सपना गिल और 3 अन्य लोगों को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजा था। हालांकि अब सपना गिल को जमानत मिल गई है और बाहर आते उन्होंने पृथ्वी शॉ खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

अपने वकील काशिफ अली खान के माध्यम से सपना गिल ने पृथ्वी शॉ के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 34, 120 बी, 146, 148, 149, 323, 324, 351, 354 और 509 के तहत केस दर्ज कराया है। इसमें कहा गया है कि पृथ्वी शॉ के दोस्त आशीष सुरेंद्र यादव द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी पूरी तरह से झूठे और फर्जी आरोपों पर आधारित थी।

बता दें कि मारपीट के मामले में मुंबई की ओशिवारा पुलिस ने सपना गिल के साथ सात अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। शिकायत में आशीष ने कहा था कि कुछ लोगों के समूह ने उनकी कार पर बेसबॉल के बल्ले से हमला किया और फिर कार का पीछा किया। इसके अलावा 50, 000 रुपये की राशि देने पर झूठे मामले की धमकी दी थी। 

हालांकि अदालत में सपना गिल ने अपने उपर लगे आरोपों को नकारते हुए झूठे मामले में फंसाने की बात की थी। दरअसल, ये घटना उस समय की है जब हाल ही में इंडियन क्रिकेटर पृथ्वी शॉ सांताक्रूज के एक पांच सितारा होटल में डिनर के लिए गए थे। उसी वक्त अज्ञात लोग वहां आए औस क्रिकेटर के साथ सेल्फी लेने की जिद्द करने लगे। शॉ को दो लोगों ने सेल्फी लेने के बाध्य किया, लेकिन किसी तरह से वह वहां से चले गए।

इसके बाद वह समूह वापस आया और अन्य लोगों ने अब सेल्फी लेने के लिए शॉ के साथ जबरदस्ती की। शॉ ने इस बार साफ इनकार कर दिया जिसके बाद मारपीट की घटना घटी।

टॅग्स :पृथ्वी शॉमुंबई पुलिसभारतीय क्रिकेट टीमक्राइम
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या