क्या क्रिकेट टीम के दौरों पर खिलाड़ियों की पत्नियों को जाना चाहिए साथ, सानिया मिर्जा ने बताया ये फायदा

सानिया ने कहा कि यह साबित भी हो चुका है कि टीम में पुरुष खिलाड़ी तब बेहतर प्रदर्शन करते हैं जब उनकी पत्नियां और महिला मित्र और उनका परिवार उनके साथ रहता है।

By भाषा | Published: October 3, 2019 09:55 PM2019-10-03T21:55:08+5:302019-10-03T21:55:08+5:30

Sania Mirza roots for accompanying cricketers' WAGs on team tours | क्या क्रिकेट टीम के दौरों पर खिलाड़ियों की पत्नियों को जाना चाहिए साथ, सानिया मिर्जा ने बताया ये फायदा

क्या क्रिकेट टीम के दौरों पर खिलाड़ियों की पत्नियों को जाना चाहिए साथ, सानिया मिर्जा ने बताया ये फायदा

googleNewsNext
Highlightsसानिया ने क्रिकेटरों की पत्नियों और महिला मित्रों को साथ जाने की अनुमति नहीं देने की आलोचना की।सानिया मिर्जा ने कहा, ‘देखिये यह चीज उस गहरी मानसिकता से आती है।'

नई दिल्ली, तीन अक्टूबर। टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने क्रिकेट दौरों पर क्रिकेटरों की पत्नियों और महिला मित्रों को साथ जाने की अनुमति नहीं देने की आलोचना करते हुए गुरुवार को कहा कि यह रवैया उस मानसिकता से बना है जिसमें महिलाओं को ताकत नहीं बल्कि ध्यानभंग करने वाली माना जाता है। सानिया ने भारतीय आर्थिक मंच पर कहा कि लड़कियों को छोटी उम्र से ही खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘कई बार हमारी क्रिकेट टीम और कई अन्य टीमों में, मैंने देखा है कि पत्नियां या महिला मित्रों को दौरे पर जाने की अनुमति नहीं दी जाती क्योंकि लड़कों का ध्यान भंग हो जायेगा। ’’ सानिया ने कहा, ‘‘इसका क्या मतलब है? महिलायें ऐसा क्या करती हैं कि उससे पुरुषों का ध्यान इतना भंग हो जाता है? ’’ उन्होंने कहा, ‘‘देखिये यह चीज उस गहरी मानसिकता से आती है जिसमें माना जाता है कि महिलायें ताकत नहीं बल्कि ध्यान भंग करती हैं।’’

सानिया ने कहा कि यह साबित भी हो चुका है कि टीम में पुरुष खिलाड़ी तब बेहतर प्रदर्शन करते हैं जब उनकी पत्नियां और महिला मित्र और उनका परिवार उनके साथ रहता है क्योंकि इससे जब वे कमरे में आते हैं तो वे खुशी महसूस करते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘वे (पुरुष खिलाड़ी) खाली कमरे में वापस नहीं आते, वे बाहर जा सकते हैं, डिनर कर सकते हैं। जब आपकी पत्नी या महिला मित्र आपके साथ होती हैं तो इससे आपको सहयोग मिलता है।’’

जब उनसे विश्व कप में पाकिस्तानी टीम की हार के बारे में पूछा गया तो सानिया ने पूछा कि आखिर वह इसके लिए कैसे जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जब विराट कोहली शून्य बनाता है तो अनुष्का शर्मा को दोषी ठहराया जाता है, लेकिन इसका कहां से लेना देना है। इसका कोई मतलब नहीं बनता।’’

Open in app